उत्तर प्रदेश

हृदयगति रुकने से रिहान खान की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

रोजा खोलने के बाद रिहान खान को हुई घबराहट बाथरूम जाते ही गिर पड़े जहां हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई


नजीबाबाद ।

नगर के मौहल्ला पठानपुरा निवासी रिहान खान का हार्ट अटैक आने से इन्तेकाल हो गया है जिससे परिजनों में कोहराम मच गया । बता दे की सोमवार को पठानपुरा निवासी 55 वर्षीय रिहान खान सुलेमान खान के छोटे भाई की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई । बताया जाता है रमजान के पाक महीने में रिहान खान ने अपने घर ही रोजा खोलकर अपनी छोटी बहन से कहा मुझे घबराहट हो रही है में बाथरूम जा रहा हूं दरवाजा बंद नहीं करूंगा दिल घबरा रहा है। जब रिहान खान बाथरूम में गए तभी बेहोश होकर बाथरूम में ही गिर पड़े उनके गिरने की आवाज से दौड़े परिजनों ने रिहान खान को बाथरूम से निकालकर अपने नजदीकी डॉक्टर लियाकत को बुलाया डॉ0 लियाकत ने रिहान खान को देखा तो उसकी सांसे रुक चुकी थी जिसे देख परिजनों में चीख पुकार मच गई रिहान खान नगर नजीबाबाद के लिए एक चर्चित चेहरा थे उनके मौत की खबर तीव्र गति से नगर में आग की तरह फैल गई । नगर के जनप्रतिनिधि समाजसेवी व मोहल्लेवासियों व रिश्तेदारों ने रिहान खान के घर जाकर दुख व्यक्त किया उनकी मगफिरत के लिए दुआएं मांगी । जानकारी के अनुसार 95 के दशक मे टॉप क्रिकेट प्लेयर थे रिहान खान । जो बड़े बड़े टूर्नामेंट में जाकर मेन ऑफ द मैच रहा करते थे उन्हें लगातार शील्ड देकर सम्मानित किया जाता था उनके साथ टीम में खेलने वाले प्लेयर उनको अपना गुरु मानते थे उनकी मौत की खबर से नगर में सन्नाटा छा गया लोग आपस में नम आंखों से उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों की लगातार प्रशंसा कर रहे थे । उनके जनाजे की नमाज नगर की जामा मस्जिद में अदा की गई ।कश्मीरी मियां मस्जिद के समीप कब्रिस्तान में लोगो ने उन्हें नम आंखों से सपुर्द ए खाक किया बताया जाता हैं की उनके जनाजे में हजारों की संख्या में भीड़ उपस्थित रही । उनके जनाजे में नगर के विधायक हाजी तस्लीम अहमद, चेयरमैन इंजी0 मुअज़्ज़म, साहनपुर चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी,पूर्व चेयरमैन मोअज्जम खान, पूर्व साहनपुर चेयरमैन मेहराज अहमद,कांग्रेसी नेता अमजद सिद्दीकी,सभासद,खुर्रम, शाहिद सिद्दीकी,बिलाल सिद्दीकी,अच्छनर राइन,अनीस खां,मुजीबुर्रहमान,हाजी शमशुल इस्लाम, रियासत सैफी,शहजाद सैफी,तनवीर खान,आदि उपस्थित रहे

Nitesh Tiwari

Recent Posts

बिहार राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने खोले पत्ते, नितिन नवीन और शिवेश राम उम्मीदवार घोषित

एनडीए की 4 सीटें तय, पांचवीं सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की होगी कड़ी टक्कर बिहार…

24 minutes ago

जानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

मेरठ। थाना जानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को…

44 minutes ago

यूपी बना ‘हरित प्रदेश’ की ओर अग्रसर: 9 साल में 242 करोड़ से ज्यादा पौधरोपण

वनाच्छादन में 559 वर्ग किमी की बढ़ोतरी, 2026 में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य—योगी…

59 minutes ago

जनता दर्शन में सख्त दिखे योगी आदित्यनाथ, जमीन कब्जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

गोरखपुर में फरियादियों से सीधे मिले सीएम, बीमार मरीजों को आर्थिक मदद का भरोसा—विवेकाधीन कोष…

1 hour ago

बिहार राज्यसभा चुनाव: 16 मार्च को वोटिंग, 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन में सीधी टक्कर

सब-हेडलाइन: तेजस्वी यादव के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज, चिराग और गिरिराज के बयानों से…

1 day ago

पटना में होली का रंग चढ़ा, सियासत भी हुई रंगीन—चिराग पासवान ने कार्यकर्ताओं संग मनाया त्योहार

सब-हेडलाइन: होलिका दहन आज, चंद्र ग्रहण के कारण एक दिन बाद खेली जाएगी होली; राज्यसभा…

1 day ago

This website uses cookies.