सुल्तानपुर

Ritesh Rajwada Sultanpur ने बढ़ाया सुल्तानपुर का नाम

  • सुल्तानपुर || ई-रेडियो इंडिया

Ritesh Rajwada Sultanpur अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। कविता पाठ की गलियों से चहलकदमी करते हुए रितेश रजवाड़ा अब सपनों की नगरी मुबई में जा पहुंचे हैं। जनपद सुल्तानपुर की विख्यात लोगों की लिस्ट में एक नया नाम जोड़ते हुए Ritesh Rajwada Sultanpur का नाम रौशन कर रहे हैं।

शुरुआत छात्रों के बीच से हुई, राजनीति में कदम रखने के बाद कवि बने और अब आगे का रास्ता तय कर रहे हैं। पिछले दिनों एफएम रेनबो के चैनल पर उनका इंटरव्यू प्रसारित हुआ तो जनपद के युवाओं में एक नया जोश देखने को मिला।

Ritesh Rajwada Sultanpur के लंभुआ के रहने वाले हैं। उनके गांव का नाम रजवाड़े रामपुर है, शायद इसीलिए उन्होंने गांव को सरनेम बना लिया। शुद्ध हिंदी शैली और खांटी देसी अंदाज में युवाओं को प्रेरित करने का भी काम अब उनके जिम्मे आ पड़ा है।

Ritesh Rajwada Sultanpur ने बताया कि बॉलीवुड में सैकड़ों गीत व पटकथा लिखकर अपना एक अलग मुकाम हासिल करने वाले मनोज मुंतशिर ने उन्हें उंगली पकड़ कर आगे बढ़ाया। जनपद सुल्तानपुर के हिट लिस्ट में शामिल लोगों जैसे मजरूह सुल्तानपुरी, अजमल सुल्तानपुरी, पं. राम नरेश त्रिपाठी, डॉ. डीएम मिश्र जैसे कवि एवं साहित्यकारों की लिस्ट में आने को बेताब हैं।

यहां पढ़ें उनकी शानदार रचना- वो गुलमोहर सी लड़की

वो गुलमोहर सी लड़की
उसकी गुदाज़ बाहें
वो धूप धूप सांसे
वो नर्म नर्म आहें
खुशरंग तितलियों सी

वो गुलमोहर सी लड़की

इक धुंध सी हक़ीक़त
कुछ वक़्त सी रवानी
सोचो तो जैसे खुशबू
पकड़ो तो जैसे पानी,

इक दीप सा जले है
वो जब भी मुस्कुराए
वो हाथ भी बढ़ा दे
तो चांद तोड़ लाए
हर शय पे उसका काबू
हर चीज़ उसके मन की

वो गुलमोहर सी लडक़ी

हाय.. जिस्म की बनावट
किस चाक पे बनी है?
किस रंग ने रंगा है?
किस घाट पे सनी है?
जी चाहता है उसपे
कुछ नज़्म सा लिखूं मैं
जी भर के उसको रंगू
फिर रंग चूम लूं मै
उफ्फ नाज़ुकी अलहदा
पत्ते पे ओस जैसी

वो गुलमोहर सी लड़की

वो रुनझुनें सुनी हैं!
बछड़े के घुंघरुओं की!
दुल्हन के करधनों की!
गेंहूं के बालियों की!

हंसती है खिलखिला के
जैसे कि बूंद बरसे
जैसे के जंगलों से
नदिया कोई उतर के
बेलौस नाचती है
खेतों को सींचती है
हर ओर दौड़ती
अलमस्त बावरी सी

वो गुल मोहर सी लड़की

लड़कियां देर से समझतीं हैं यहां वीडियो में देखें-

डिजिटल दुनिया में अपनी उपस्थिति करें और भी मजबूत-

अगर आपके व्यवसाय, कम्पनी या #प्रोडक्ट की ब्राडिंग व #प्रमोशन अनुभवी टीम की देखरेख में #वीडियो, आर्टिकल व शानदार ग्राफिक्स द्वारा किया जाये तो आपको अपने लिये ग्राहक मिलेगें साथ ही आपके ब्रांड की लोगों के बीच में चर्चा होनी शुरू हो जायेगी।
साथियों, वीडियो और #आर्टिकल के माध्यम से अपने व्यापार को Eradio India के विज्ञापन पैकेज के साथ बढ़ायें। हम आपके लिये 24X7 काम करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया को हैंडल करना हो या फिर आपके प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचाना, यह सब काम हमारी #एक्सपर्ट_टीम आपके लिये करेगी।

इस पैकेज में आपको इन सुविधाओं का लाभ मिलेगा-

  • आपकी ब्रांड के प्रचार के लिए 2 वीडियो डॉक्यूमेंट्री।
  • 2 सोशल मीडिया एकाउंट बनाना व मेंटेन करना।
  • 8 ग्राफिक्स डिज़ाइन की शुभकामना व अन्य संदेश का विज्ञापन।
  • फेसबुक विज्ञापन और Google विज्ञापन, प्रबंधन।
  • नियमित प्रोफ़ाइल को मेंटेन करना।
  • नि:शुल्क ब्रांड लोगो डिजाइन (यदि आवश्यक होगा तो)।
  • परफेक्ट हैशटैग के साथ कंटेंट लिखना और प्रभावशाली पोस्टिंग।
  • कमेंट‍्स व लाइक्स काे मैंनेज करना।
  • www.eradioindia.com पर पब्लिश की जाने वाली न्यूज में आपका विज्ञापन नि:शुल्क दिया जायेगा।
  • अभी ह्वाट‍्सअप करें: 09458002343
  • ईमेल करें: eradioindia@gmail.com

Acomplete Solution of your problem

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

21 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

22 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

1 day ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.