राजनीति

नीतीश नहीं भाजपा है राजद के टारगेट पर

  • बिहार में कमाल की राजनीति हो रही है, घमासान जारी है
  • राजद के साथ साथ जदयू और नीतीश हैं विपक्ष के निशाने पर
  • पिछड़ी जातियों का बड़ा वोट बैंक है नीतीश के पास

बिहार में कमाल की राजनीति हो रही है। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, पार्टियों की राजनीति साफ होती जा रही है। एक तरफ जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर हैं, जिनका सारा हमला राजद के साथ साथ जदयू और नीतीश कुमार पर है। वे भाजपा को निशाना नहीं बना रहे हैं। तो दूसरी ओर तेजस्वी यादव की पार्टी राजद ने अब एक रणनीति के तहत नीतीश कुमार को निशाना बनाना बंद कर दिया है। नीतीश पर हमला हो भी रहा है तो सरकार के कामकाज को लेकर, खास कर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। नीतीश के ऊपर निजी हमले बंद हो गए हैं। पार्टी के सभी नेताओं से कह दिया गया है कि वे भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला करें या सरकार पर सवाल उठाएं।

इसका कारण यह नहीं है कि राजद को उम्मीद है कि नीतीश उसके साथ आ जाएंगे। इसका कारण यह है कि नीतीश पर निजी हमले से राजद को नुकसान की संभावना दिख रही है। पार्टी को ऐसी फीडबैक मिली है कि जमीनी स्तर पर लोगों के मन में नीतीश के प्रति गुस्सा नहीं है, बल्कि उनकी उम्र और सेहत को लेकर सहानुभूति है। इसलिए अगर उनके ऊपर ज्यादा हमला हुआ तो गैर यादव पिछड़ी जातियों और अति पिछड़ी जातियों का वोट ज्यादा ताकत के साथ उनसे जुड़ सकता है। महिलाओं का वोट भी अभी नीतीश कुमार से छिटका नहीं है। जानकार सूत्रों का कहना है कि राजद की रणनीति अब बदली हुई है। उसको लग रहा है कि अगर चुप रहे या नीतीश के प्रति सद्भाव दिखाएं तो उनके उत्तराधिकारी के रूप में पिछड़ी जातियां तेजस्वी को चुन सकती हैं।

सियासी पंडितों की माने तो नीतीश कुमार अब भी अति पिछड़ी जातियों के बड़े वोट बैंक के नेता हैं। बिहार की 36% से अधिक आबादी इसी वोट बैंक से है। महागठबंधन के नेताओं का मानना है कि नीतीश कुमार को निशाना बनाने से इंडिया ब्लॉक को कोई खास फायदा नहीं होगा। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि नीतीश कुमार की सेहत भी एक वजह हो सकती है।

वैसे भी लालू प्रसाद और नीतीश कुमार की राजनीति के स्वाभाविक उत्तराधिकारी तेजस्वी ही माने जा रहे हैं। बहरहाल, पिछले दिनों पटना में ‘इंडिया’ ब्लॉक, जिसे बिहार में महागठबंधन कहा जाता है उसके नेताओं की एक बैठक हुई। कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अलवरू भी इसमें शामिल हुए। इस बैठक में महागठबंधन की चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा हुई।

2020 के चुनाव में इसका असर देखने को मिला था। ऐसे में तेजस्वी यादव का नरम रुख कुछ नई उम्मीदें जगाता है। कयास तो यह भी लगाया जा रहा है कि अंदरखाने बड़े खेल की तैयारी भी हो रही है। शायद तेजस्वी यादव को अब भी उम्मीद है कि नीतीश कुमार एक बार फिर पलटी मार सकते हैं। खैर इसकी संभावना फिलहाल तो नजर नहीं आ रही। शायद चुनाव के बाद कुछ हो तो कहा नहीं जा सकता। लेकिन तेजस्वी के नए रुख से कयासों का बाजार गर्म है।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

9 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

9 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

12 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

12 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

12 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.