देश

दिल्ली शराब घोटाले पर साउथ में बवाल

हैदराबाद, भाजपा तेलंगाना अध्यक्ष बंडी संजय कुमार को राज्य पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। संजय हैदराबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे, जिसे लेकर उन पर एक कार्रवाई हुई। दरअसल, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की विधान परिषद सदस्य के. कविता पर दिल्ली शराब घोटाले में जुड़े होने के आरोप लगे हैं।

इसी के खिलाफ बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया और उनमें से कुछ पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

वहीं, कविता ने दिल्ली की अब रद्द की जा चुकी आबकारी नीति को लेकर जारी विवाद में उनका और उनके परिवार का नाम घसीटने पर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में भाजपा के दो नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर सकती हैं। इनमें से एक नेता ने दावा किया था कि कविता ने शराब माफिया और आप सरकार के बीच ‘बिचौलिए’ की भूमिका निभाई थी।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता ने कहा कि भाजपा नेताओं के आरोप ‘बेबुनियाद’ हैं। टीआरएस के सूत्रों के अनुसार वह दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा और एक अन्य नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ मानहानि का मामला दायर करेंगी। उन्होंने कहा, ‘आज, मैं यह बिल्कुल साफ कर देना चाहती हूं कि भाजपा और उनकी पार्टी के सदस्यों द्वारा मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं।’

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने इस विवाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) को खींचते हुए आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया कि उनके परिवार के सदस्यों ने नीति बनाए जाने के संबंध में हैदराबाद के पांच सितारा होटल में हुई बैठकों में भाग लिया था। वर्मा ने कहा कि तेलंगाना में इसी प्रकार की आबकारी नीति है और यह पश्चिम बंगाल में भी लागू की गई है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के परिवार के सदस्यों ने दिल्ली की आबकारी नीति बनाने के लिए ओबरॉय होटल में आयोजित बैठकों में शिरकत की थी। केसीआर के परिवार ने पंजाब में इसी प्रकार की नीति लागू कराई। उन्होंने (दिल्ली के उपमुख्यमंत्री) मनीष सिसोदिया और (मुख्यमंत्री) अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर दिल्ली के लिए एक योजना बनाई। शराब माफिया और आप सरकार के बीच, तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी कविता ने एक बिचौलिए की तरह काम किया।’

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

19 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

19 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

22 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

22 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

22 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.