विदेश

यूक्रेन पर बड़ा हमला कर सकता है रूस, अमेरिका ने चेताया

एजेंसी,नई दिल्ली। यूक्रेन पर रूसी हमले के छह माह पूरे हो गए। इस बीच रूस यूक्रेन पर बड़ा हमला कर सकता है। यूक्रेन का स्वतंत्रता दिवस 24 अगस्त को है। इस दिन भी वह सरकारी और नागरिक ठिकानों को निशाना बना सकता है। इस आशंका को अमेरिका के कीव स्थित दूतावास के एक सुरक्षा अलर्ट ने और पुख्ता कर दिया।

अमेरिका के कीव स्थित दूतावास ने एक सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि इस बात की जानकारी है कि रूस आने वाले दिनों में यूक्रेन के असैन्य आधारभूत ढांचे और सरकारी सुविधाओं के खिलाफ हमले कर सकता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को भावी खतरे का आभास हो गया था।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा था कि इस सप्ताह रूस कुछ क्रूर कार्रवाई करने की कोशिश कर सकता है। इसके मद्देनजर यूक्रेन ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजन नहीं करने सलाह दी है। अमेरिकी सरकार ने भी यूक्रेन में रह रहे अमेरिकियों से तुरंत देश छोड़ने का आग्रह करते हुए चेतावनी दी है।

सैन्य अभियान की घोषणा
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को पूर्व में लुहांस्क और दोनेत्सक के रूसी-भाषी अलगाववादी गणराज्यों की रक्षा के लिए विशेष सैन्य अभियान का ऐलान किया।

रूसी सैनिकों का विरोध
यूक्रेन ने राजधानी कीव व खार्किव शहर पर कब्जे की कोशिश कर रहे रूसी सैनिकों का विरोध किया। रूस अप्रैल में उत्तरी यूक्रेन से पीछे हटा। 3 जुलाई को रूस का लुगांस्क के पूर्वी क्षेत्र, लिसिचन्स्क-सेवेरोडनेत्स्क शहरों पर भी कब्जा।

डुगिन की मौत से तनाव
यह चेतावनी रूस के इस दावे के बाद आई है कि यूक्रेन की खुफिया एजेंसी कार बम विस्फोट के लिए जिम्मेदार थी, जिसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दिमाग कहे जाने वाले अलेक्जेंडर डुगिन की बेटी डारिया डुगिन की मौत हो गई थी। यूक्रेन ने हमले संलिप्तता से इनकार किया है।

परमाणु युद्ध की आशंका
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सोमवार देर रात परमाणु खतरे के बारे में चेतावनी दी, खासकर जब से रूस ने युद्ध की शुरुआत में अपने बड़े परमाणु शस्त्रत्तगार की ओर इशारा किया। दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र जापोरिज्ज्या में हमले का डर है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

11 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

12 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

14 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

15 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

15 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.