मनोरंजन

फिल्म आदिपुरुष में दिखेगा सैफ अली खान का जलवा

बॉलिवुड की नई फिल्मों के रिलीज होने की लंबी कतारें लगना शुरू हो गई है वहीं जब से मूवी के थिएटर पर रिलीज होने की खबर सामने आई है तभी से नए फिल्मों की लिस्ट की कतारें लग गई है। आपको बता दें कि, इस खबर के बाद से बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों का क्लैश देखने को मिल सकता है।

इसी बीच अब पौराणिक कहानी पर बनी बाहुबली फेम प्रभाष की आदिपुरुष 11 अगस्त को रिलीज की जाएगी। बाहुबली में अपना बल दिखा चुके प्रभाष ने कई लोगों का दिल जीत लिया है और इसी बीच रामायण की कहानी आदिपुरुष का बड़ा प्रोजेक्ट मेलने से प्रभाष की फैंस की लिस्ट भी बढ़ जाएगी।

बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत करेंगे और इसे न केवल हिंदी बल्कि तेलुगु समेत कई दूसरी क्षेत्रीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि भगवान राम का किरदार प्रभाष करेंगें वहीं मां सीता के रोल में कृति सेनन होंगी।

वहीं रावण के किरदार में सैफ अली खान नजर आएंगे। इस फिल्म का अभी से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। फैंस रावण का किरदार निभाने वाले सैफ की काफी की तारीफ करते हुए नजर आ रहे है। कोई सैफ को खलनायक कह रहा है तो कोई कुछ। ओमकारा और तान्हाजी में नेगटिव रोल निभ चुके सैफ की अब रावण की किरदार के लिए काफी तारीफ हो रही है।

रावण का किरदार निभाने वाले टॉप एक्टर रहे है अरविंद त्रिवेदी

रामानंद सागर की टीवी सीरीज रामायण में रावण की भूमिका में अरविंद त्रिवेदी की अब तक लोग चर्चा करते है। उनका यह किरदार हमेशा से लोगों के बीच एक अलग से नजर आया है। जब भी लोगों के सामने रावण का जिक्र होता है तो उनका नाम सबसे पहले फैंस के जुबान पर आता है।

आदिपुरुष में लंकेश की भूमिका निभा रहे सैफ अली खान अपनी एक्टिंग का लोहा जमा सकते है। सैफ ने हमेशा से ही अपने नेगिटिव रोल से लोगों का अपनी और आकर्षित किया है। रावण का किरदार काफी टिपिकल है लेकिन जिस तरह से उन्होंने बाकी फिल्मों में अपने नेगिटिव रोल से सबका दिल जीता था

वैसे ही रावण के किरदार में भी वह अपनी अच्ची छाप छोड़ सकते है। रावण के किरदार के लिए हमेशा से अरविंद त्रिवेदी को याद किया जाता है और अब देखना होगा कि सैफ इस कसौटी पर कितना खरा उतरते है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

10 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

10 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

10 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.