विशेष

Sakat Chauth Vrat: सकट चौथ व्रत एंव व्रत का महत्व

Sakat Chauth Vrat: सकट चौथ का व्रत का महत्व सबसे ज्यादा माना जाता है हिन्दू धर्म में कई ऐसे व्रत और त्योहार होते हैं, जिनका खास महत्व होता है. वही इन्हीं में से एक है संकट चौथ…

बता दें यह व्रत हर साल जनवरी के महिने में मनाया जाता है जहा इस बार सकट व्रत 21 जनवरी को मनाया जाएगा पर क्या आप जानते है कि इस व्रत को और किन नामों से जाना जाता है? अगर नही तो चालिए आपको बतातें है-

Sakat Chauth Vrat:-

सकट चौथ ये दिन भगवान गणेश जी की पूजा करने और व्रत रखने का विधान है. सकट चौथ का व्रत रखने से संतान और परिवार सुरक्षित रहता है, जीवन के सभी संकट दूर होते हैं, विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की कृपा से कार्यों में सफलता और जीवन में सुख समृद्धि मिलती है.

Sakat Chauth Vrat इन नामों से भी है प्रचलित-

देश के अलग अल ग हिस्सों में सकट चौथ को अलग अलग नामों से जाना जाता है, लेकिन सबका उद्देश्य एक ही होता है. वो है भगवान गणेश की पूजा और उनको प्रसन्न करना. पंचांग के अनुसार, हर साल माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ मनाया जाता है.

आइए जानते हैं कि सकट चौथ को और किन नामों से जाना जाता है?
1-संकटा चौथ
2-लंबोदर संकष्टी चतुर्थी
3-माघी चौथ
4-तिलकुटा चौथ

Sakat Chauth Vrat का महत्व-

Sakat Chauth Vrat का व्रत सभी संकटों को हरने वाला होता है, इसलिए इसे संकटा चौथ भी कहते हैं. सकट चौथ का व्रत संतान की सुरक्षा और परिवार की खुशहाली के लिए रखा जाता है. इस दिन गणेश जी की पूजा में दूर्वा और मोदक भी अर्पित करते हैं. गणेश जी की कृपा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और दुख और संकट दूर हो जाते हैं.

Sakat Chauth Vrat की पूजा का शुभ मुहूर्त-

Sakat Chauth Vrat के दिन सौभाग्य योग सुबह से लेकर दोपहर 03 बजकर 06 मिनट तक है, उसके बाद से शोभन योग प्रारंभ हो जाएगा. यह 22 जनवरी को दोपहर तक है. ये दोनों ही योग मांगलिक कार्यों के लिए अच्छे माने जाते हैं.21 जनवरी को सुबह 09:43 बजे तक मघा नक्षत्र है, इसे मांगलिक कार्यों के लिए अच्छा नहीं मानते हैं. इस वजह से आप इस समय के बाद ही सकट चौथ की पूजा करें, तो ठीक रहेगा.

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

3 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

4 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

6 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

6 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

7 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.