Samajvadi Party Lalitpur के प्रतिनिधि मण्डल ने किया मैनवार व ननौरा का भ्रमण
Samajvadi Party Lalitpur: बीते दिनों आकाशीय बिजली गिरने से थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम मैनवार व ननौरा गांव में माँ-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गयी थी। इस मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर ललितपुर के नि.जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. के नेतृत्व में सात सदस्यीय कमेटी बनायी गयी थी। इस कमेटी द्वारा दोनों गांवों में जाकर आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौतों पर मृतकों के घर पहुंच कर शोक संवदेनायें व्यक्त करते हुये हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
टीम सर्वप्रथम ग्राम मैनवार पहुंची, जहां बताया गया कि गांव के निवासी 50 वर्षीय किसान गोपाल पुत्र लाल सिंह अपने खेत पर अदरक की फसल की रखवाली के लिए गये हुये भैंसों को चरा रहा था। भैंस चारा खाते हुये नाले के दूसरे ओर चली गयी, जहां अपराह्न करीब 3 बजे अचानक बारिश होने लगी। पानी से बचने के लिए गोपाल पास लगे बबूल के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया, जहां आकाशीय बिजली सीधे उस पर आ गिरी और उसकी मौत हो गयी।
देर शाम जब गोपाल घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की, तब जाकर परिजनों को इस घटना की जानकारी लगी। कमेटी सदस्यों ने मृतक किसान के परिजनों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। वहीं दूसरी ओर कमेटी ग्राम ननौरा पहुंची, जहां फसल की रखवाली करते हुये अचानक हुयी बारिश और गिरी आकाशीय बिजली के कारण 28 वर्षीय विद्यादेवी व उसके आठ वर्षीय पुत्र अनुराग की मौत हो गयी थी।
मृतका के घर पहुंचे कमेटी सदस्यों ने मृतका विद्यादेवी के दिव्यांग पति को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान कमेटी में पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, वि.स.प्रभारी स्वामी प्रसाद यादव एड., वि.स.अध्यक्ष धनीराम रजक एड., जिला पंचायत सदस्य भवानी सिंह यादव, जगदीश कंचन, पूर्व प्रधान मैनवार अवधेश, पूर्व प्रधान श्रीमानजी, घनश्याम यादव ननौरा आदि मौजूद रहे।
अगर आपके व्यवसाय, कम्पनी या #प्रोडक्ट की ब्राडिंग व #प्रमोशन अनुभवी टीम की देखरेख में #वीडियो, आर्टिकल व शानदार ग्राफिक्स द्वारा किया जाये तो आपको अपने लिये ग्राहक मिलेगें साथ ही आपके ब्रांड की लोगों के बीच में चर्चा होनी शुरू हो जायेगी।
साथियों, वीडियो और #आर्टिकल के माध्यम से अपने व्यापार को Eradio India के विज्ञापन पैकेज के साथ बढ़ायें। हम आपके लिये 24X7 काम करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया को हैंडल करना हो या फिर आपके प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचाना, यह सब काम हमारी #एक्सपर्ट_टीम आपके लिये करेगी।

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.