जौनपुर

समोधपुर न्यूज: प्रेम प्रसंग के शक में विवाहिता ने लगाई फांसी

सुइथाकला/शाहगंज। प्रेम प्रसंग के शक और पारिवारिक तनाव के बीच एक 24 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। मामला सुइथाकला ब्लॉक के न्याय पंचायत समोधपुर का है, जहां शुक्रवार दोपहर हुई इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजकर जांच शुरू कर दी है।

समोधपुर गांव निवासी रामप्रकाश गौतम की बहू संजना (24) पत्नी नागेंद्र गौतम ने आज 17 नवंबर दोपहर करीब 3:30 बजे सुनसान घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, दोपहर ढाई बजे संजना ने अपने 11 माह के बच्चे को चाची सास के पास छोड़ दिया और घर के ही एक स्टोर रूम में जाकर फांसी लगा ली।

घटना के समय घर में कोई नहीं था। मृतका का पति और ससुर दोपहर एक बजे खाना खाकर मज़दूरी पर चले गए थे, जबकि सास घर से बाहर बकरियाँ चराने गई थी। इसी बीच संजना ने यह कदम उठा लिया।

पति का आरोप—किसी अन्य युवक से बात करती थी

मृतका के पति नागेंद्र का कहना है कि संजना मोबाइल पर किसी और युवक से बातचीत करती थी। बात उजागर होने पर उसने अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश की। बताया कि आज सुबह मृतका के सास–ससुर भी समोधपुर पहुंचे और दोनों ने संजना को काफी समझाया-बुझाया, जिसके बाद वे वापस चले गए। लेकिन कुछ ही देर में यह हादसा हो गया। दोनों की लव मैरिज हुई थी।

मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

घटना की सूचना मिलते ही मृतका का मायका, गांव समदहा ब्लॉक सोंधी, से पहुंचे परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है और संजना को प्रताड़ित करके मारा गया है। उन्होंने दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस की कार्रवाई

मौके पर पहुंचे सरपतहा थाना अध्यक्ष यजुवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राथमिक जांच के आधार पर मृतका के पति, सास और ससुर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से गांव में शोक और आक्रोश दोनों ही माहौल हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

6 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

6 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

9 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

9 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

10 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.