मनोरंजन

संजय दत्त ने फिल्म ‘शमशेरा’ को लेकर साझा किया भावुक पोस्ट

रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर की हालिया रिलीज फिल्म शमशेरा कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा।
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर की हालिया रिलीज फिल्म शमशेरा कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। वहीं फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले संजय दत्त ने फिल्म को लेकर एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया है। अपने इस पोस्ट में संजय दत्त ने लिखा-‘फिल्म बनाना एक जुनून का काम होता है। शमशेरा खूब पसीने और आंसुओं से बनी फिल्म है।

यह एक सपना था जिसे हम पर्दे पर लेकर आए। फिल्में मनोरंजन के लिए बनाई जाती हैं। उसे देर-सवेर दर्शक मिल ही जाते हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘शमशेरा को नफरत का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोग बिना देखे ही फिल्म का विरोध कर रहे हैं। यह काफी भयानक है कि लोग मेहनत का सम्मान नहीं करते हैं।

चार दशक के अपने लंबे करियर में मैंने जिन बेहतरीन निर्देशकों के साथ काम किया है, करण उनमें से एक हैं। उनके पास ऐसे किरदार देने की क्षमता है जिसे दर्शक लंबे समय तक याद रख सकें। करण परिवार की तरह हैं। सफलता या असफलता अलग चीज है, उनके साथ काम करना हमेशा सम्मान की बात होती है।

मैं हमेशा उनके साथ खड़ा हूं। बाकी कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना!’संजय दत्त का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि फिल्म शमशेरा बीते 22 जुलाई को रिलीज हुई है। लेकिन फिल्म अब तक कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

20 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

20 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

23 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

23 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

24 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.