Sanvad Foundation Meerut Sankalp Ann Sewa का लगातार पांचवें हफ्ते का आयोजन श्री हनुमान मंदिर, ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा, माधवपुर, देहली रोड पर आज दोपहर 12.30 बजे किया गया।
इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत कौशिक ने बताया कि अन्न सेवा का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को अन्न सेवा के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराना है, उन्होंने कहा कि इस अन्न सेवा संकल्प का दायरा निरन्तर बढ़ रहा है और सहयोगियों के साथ से भिन्न-भिन्न जगहों पर इसका आयोजन किया जा रहा है।
फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत कौशिक ने बताया कि आज का आयोजन रूद्रा शुटिंग अकादमी के निदेशक और शुटिंग के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे आदित्य शर्मा के द्वारा आयोजित किया गया, इस आयोजन में 11 किलो चावल, मटर, आलू से तैयार पुलाव के प्रसाद का वितरण किया गया।
अन्न सेवा के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने वाले आदित्य शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन में सहभागी बनना बहुत ही प्रेरणादायक है। युवा ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अश्वनी कौशिक ने कहा कि अन्न सेवा का आयोजन एक सार्थक प्रयास है इसके माध्यम से मानव सेवा होती है।
एडवोकेट संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि यह एक पवित्र संकल्प है और इस आयोजन पर ईश्वर का आशीर्वाद हैं। समाजसेवी दुष्यंत शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन से जुड़ कर सेवा करना प्रेरणा देता है। इस अवसर पर प्रशांत कौशिक, पंडित अश्वनी कौशिक, एडवोकेट संजीव कुमार शर्मा, दुष्यंत शर्मा, विनायक भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…
डी एम मिश्र की ग़ज़लों में सच को कहने का साहस है - डॉ जीवन…
मध्य पूर्व में युद्ध की आग लगातार भड़कती जा रही है। शुक्रवार को इजरायल ने…
धामी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, हरिद्वार में ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में शामिल देहरादून:…
Yogi Adityanath, मुख्यमंत्री Uttar Pradesh, ने गुरुवार को Greater Noida के Dadri क्षेत्र में बने…
देश में एक बड़े संवैधानिक फेरबदल के तहत राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने कई राज्यों और…
This website uses cookies.