सुल्तानपुर

जरूरत मन्दों की मदद पुनीत कार्य: राम मिलन तिवारी

Satyapath Foundation के तत्वावधान में 501 जरूरत मन्दोँ को कम्बल वितरित किया गया। जरूरतमंदों की मदद पुनीत एवं महान कार्य है। ठंड के मौसम में बुजुर्गों के लिए गर्म कपड़ों का दान प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को करना चाहिए।

यह बातें नगर पँचायत कादीपुर मेँ Satyapath Foundation के तत्वावधान में आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी पँ. राम मिलन तिवारी (एड.) ने व्यक्त किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कादीपुर चेयरमैन आनन्द जायसवाल ने कहा कि मानव सेवा सबसे बडी सेवा होती है।

Satyapath Foundation बन रहा मिसाल

समाजसेवी पँ. राम मिलन तिवारी ने कहा कि Satyapath Foundationसमाजसेवा के क्षेत्र में निरन्तर सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि ठँड मेँ बुजुर्गों को सर्वाधिक देखभाल व सहयोग की जरूरत होती है जिसमें कम्बल सहायक होगा। समाजसेवी डा. सुरेंद्र तिवारी ने कहा कि Satyapath Foundation के सँरक्षक विवेक तिवारी ने धार्मिक, साँस्कृतिक क्षेत्रों में कार्य करने के साथ साथ शिक्षा, चिकित्सा व समाजसेवा मेँ भी नया कीर्तिमान बनाया है।

सामाजिक कार्यकर्ता अमरीश मिश्र ने Satyapath Foundation के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सत्यपथ फाउंडेशन ने सामाजिक क्षेत्रों में जीवनोपयोगी कार्य कर जरूरत मन्दोँ का सहयोगी बना है। इस अवसर पर चेयरमैन आनंद जायसवाल ने मुख्य अतिथि पँ. राम मिलन तिवारी व अमरीश मिश्र को अँगवस्त्र भेँटकर सम्मानित किया।

समाजसेवी डा. सुरेंद्र तिवारी ने चेयरमैन श्री जायसवाल को अँगवस्त्र भेँटकर सम्मानित करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रदान किया। इस अवसर पर 501 जरूरत मन्दोँ को कम्बल वितरित किया। कार्यक्रम में शिवमँगल सिँह, उत्कर्ष मोदनवाल, सूर्यलाल गुप्ता, राजकुमार, अजय सोनी, सन्तोष सिँह, अँकित जायसवाल समेत नगर पँचायत के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Share
Published by
Pratima Shukla

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

4 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

4 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

7 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

7 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

7 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.