Baghpat Samachanr News
अधिकारियों की लापरवाही और विभागों का रूखापन यह बताता है कि जनता के लिए कोई संजीदा नहीं है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है जहां पर सरकारी कार्य में अनियमितता बरतने का आरोप लगा है और डीपीआरओ ने सख्ती दिखाते हुए नोटिस जारी किया है।
आपको बता दें कि ग्राम पंचायतों में चल रही 12 विभागों की योजनाओं की सामूहिक जानकारी पंचायत विकास सूचकांक पोर्टल पर अपलोड करने में एडीओ पंचायतों की लापरवाही उजागर हुई। जिस पर डीपीआरओ ने सभी ब्लाॅकों के एडीओ को नोटिस जारी कर सात दिन में कार्य पूर्ण नहीं होने पर मई माह का वेतन रोकने की चेतावनी दी।
ग्राम पंचायतों में विकास का सूचकांक जारी करने के लिए शासन ने पंचायत विकास सूचकांक पोर्टल जारी किया है। जिसमें 12 विभागों से संचालित योजनाओं के लाभार्थियों और उनकी स्थिति समेत अन्य आंकड़े अपलोड किए जा रहे हैं। जिसको लेकर एक मई को आयोजित बैठक में सीडीओ ने सभी ब्लाॅकों के सहायक विकास अधिकारियों को 15 दिन में शत प्रतिशत आंकड़े अपलोड करने के निर्देश दिए। जिसमें अभी तक 244 में से सिर्फ 68 ग्राम पंचायतों के आंकड़े ही अपलोड किए गए। डीपीआरओ अरुण अत्री का कहना है कि सात दिन में कार्य पूर्ण नहीं होने पर मई माह का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.