बिहार

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी पर भी खुले विद्यालय

  • राकेश यादव, बछवाड़ा, बेगूसराय

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में सोमवार को जहां विभिन्न सरकारी दफ्तर बंद रहे। वहीं अनुसूचित मुहल्ले में स्थित प्राथमिक विद्यालय बेगमसराय अनुसूचित में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच भक्ति गीतों से गुलजार नज़र आया। बताते चलें कि कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विधालय प्रबंधन द्वारा विधालय प्रांगण में श्री कृष्ण लीला कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं नें श्री कृष्ण, गोपियों, बृजवासी सहित ग्वालों का गणवेश धारण कर रासलीला रचाकर सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत राधा तेरी चुनरी गाने पर प्रस्तुत नृत्य नें अभिभावकों का मन मोह लिया। स्कूल के प्रधानाध्यापिका संध्या कुमारी नें बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हम सभी को श्रीकृष्ण के बताए मार्ग पर चलकर निःस्वार्थ भाव से अपना कर्म करना चाहिए। साथ हीं छात्र-छात्राओं के बीच कृष्ण जन्म से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

वहीं, कोरोना काल के चलते कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए कम ही बच्चों को स्कूल में बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण लीला की वेशभूषा में पहुंची बच्चों नें मटकी भी फोड़ी। कार्यक्रम कर रहे बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने नें बताया कि कार्यक्रम के लिए कुछ बच्चों को स्कूल में बुलाया गया था। इस दौरान बच्चे भगवान श्रीकृष्ण,राधा की वेशभूषा में नजर आए।

कार्यक्रम में कोमल कुमारी,रघुनाथ मांझी,विक्की कुमार,रुचि कुमारी,सरस्वती कुमारी कबूतरी कुमारी,सूरज कुमार,आयुष कुमार, राजाबाबू, आदि छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान स्कूल के शिक्षिका रनीता कुमारी,शिक्षक तौसिफ अहमद अंसारी, मो० मसीहुज्जमां,शिव कुमार,चन्द्रमोहन सहनी आदि लोग मौजूद रहे।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

21 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

22 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

1 day ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.