उत्तर प्रदेश

विज्ञान महोत्सव पर विज्ञान प्रदशनी

सुलतानपुर। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया विज्ञान महोत्सव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के अंतर्गत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस रमन प्रभाव के खोज दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर में जिला विज्ञान क्लब सुल्तानपुर द्वारा विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में न्यूक्लियर साइंटिस्ट स्वतंत्र कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ फिजीशियन डॉ जेपी सिंह सम्मानित अतिथि के रूप में सह जिला विद्यालय निरीक्षक आरजे मौर्य तथा जिला समन्वयक विज्ञान क्लब शैलेंद्र चतुर्वेदी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में रमन प्रभाव का जीवन पर प्रभाव विस्तार से समझाया डॉ जेपी सिंह ने सीवी रमन के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उन्हें एक मनीषी और मार्गदर्शक बताया। जिला विज्ञान क्लब के सह समन्वयक राधेश्याम पांडे ने विज्ञान की महत्ता पर प्रकाश डाला। सह जिला विद्यालय निरीक्षक आरजे मौर्य ने विज्ञान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और सुल्तानपुर में विज्ञान शिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता पोस्टर प्रतियोगिता और वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जिले के 20 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया 2000 बच्चे सम्मिलित हुए।
 विद्यालय के आचार्य महेंद्र तिवारी ने आए हुए अतिथियों का सम्मान किया तथा कार्यक्रम का संचालन राज नारायण शर्मा जी ने किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुमित यादव सरस्वती विद्या मंदिर द्वितीय स्थान अगम मिश्रा एसके प्रेसिडेंसी तथा तृतीय पुरस्कार श्रद्धा सिंह केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने प्राप्त किया मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सरस्वती विद्या मंदिर के प्रशांत मिश्रा द्वितीय पुरस्कार एसके प्रेसिडेंसी से अमन राशिद और तृतीय पुरस्कार विश्वनाथ इंटर कॉलेज क कलाम के प्रशांत मौर्य ने प्राप्त किया। जबकि वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सरस्वती विद्या मंदिर के रजनीश शुक्ला द्वितीय पुरस्कार एसके प्रेसिडेंसी के सोनम सोनी और तृतीय पुरस्कार रामराजी बालिका विद्या मंदिर की बबीता ने प्राप्त किया।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

8 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

8 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

8 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.