मनोरंजन

एक्टर को रोता देख ‘साली’ ने बनाया मजाक

नई दिल्ली। रणवीर सिंह को फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। अब शो बीती रात को टेलिकास्ट हुआ। सभी स्टार्स ने शो से जुड़े कुछ न कुछ वीडियो पोस्ट किए हैं। वहीं रणवीर ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलते हुए का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि करण, बेस्ट एक्टर अवॉर्ड के लिए रणवीर का नाम लेते हैं। इसके बाद रणवीर स्टेज पर आते हैं और फिर अपनी विनिंग स्पीच बोलते हैं।

वह इस दौरान काफी इमोशनल हो जाते हैं और रोने लगते हैं। रणवीर फिर कहते हैं, जो भी मेरी जिंदगी में हो रहा है वो सोच से परे है। कई बार, मुझे विश्वास ही नहीं होता है कि मैं यहां हूं और ये काम कर रहा हूं। मुझे यकीन नहीं होता है कि मैं एक्टर हूं। ये वाकई चमत्कार है।

परिवार को लेकर बोले रणवीर

इसके बाद रणवीर अपने मम्मी-पापा और बहन को लेकर बात करते हैं और कहते हैं, ‘सबसे पहले तो मैं ऑडियंस को धन्यवाद कहना चाहूंगा जो मेरी इस जर्नी का हिस्सा हैं। आपकी वजह ही मेरा सपना पूरा हो रहा है। मैं आज जो कुछ भी हूं अपने मां-बाप की वजह से हूं और अपनी दीदी की वजह से। वे मेरे लिए भगवान हैं। मैं जो कुछ भी करता हूं भगवान के लिए करता हूं और जो कुछ भी हूं भगवान की वजह से हूं।’

फिर रणवीर दीपिका को लेकर कहते हैं, ‘मेरे घर में लक्ष्मी है।’ इसके बाद वह दीपिका को बैकस्टेज से लेकर आते हैं सबके सामने। उन्हें गले लगाते हैं और सबके सामने किस करते हैं।

रणवीर को मिल रहा प्यार

रणवीर के इस वीडियो पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी रिएक्ट कर रहे हैं। सभी रणवीर की तारीफ कर रहे हैं और दिल वाला इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। हालांकि दीपिका की बहन और रणवीर की साली ने इस पोस्ट पर रणवीर के रोने पर जोक मारा है। अनीषा पादुकोण ने कमेंट किया, वहां प्याज कौन काट रहा है? इसके बाद उन्होंने दिल वाला इमोजी भी पोस्ट किया है।

रणवीर की फिल्में

रणवीर लास्ट फिल्म जयशभाई जोरदार में नजर आए थे जो फ्लॉप हुई थी। अब रणवीर के पास 2 फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं जिसमे रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और सर्कस शामिल है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर के साथ आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी हैं। फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

16 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

17 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

19 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

19 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.