मेरठ

थाना भावनपुर क्षेत्र में दो मौतों से सनसनी फैल गई,घर में प्रेमी और प्रेमिका के शव मिले

मेरठ। थाना भावनपुर क्षेत्र में दो मौतों से सनसनी फैल गई। यहां एक गांव के एक घर में प्रेमी और प्रेमिका के शव मिले हैं। युवती के घर वालों का कहना है कि प्रेमी रात में घर आया और उसने उनकी बेटी की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर जान दे दी। वहीं लड़के के घरवालों का आरोप है कि लड़की के घरवालों ने दोनों की जान ले ली। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव पचगांव पट्टी अमर सिंह का निवासी मनीष पुत्र श्रीचंद शनिवार की रात को अपनी प्रेमिका विधि पुत्री जय भगवान से मिलने के लिए घर जा पहुंचा। जहां पर घर में बनी रसोई के अंदर प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारते हुए खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं सूचना पर पहुंचे एसपी देहात कमलेश बहादुर को नवीन शुक्ला थाना प्रभारी भावनपुर आनन-फानन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

वहीं विधि की बहन दीपा ने बताया की रात को 1:30 बजे के आसपास वह पानी पीने के लिए उठी थी। जब वह किचन की ओर पहुंची तो मनीष उसकी बहन की कनपटी पर तमंचा लगा रखे था। इससे पहले कि मैं शोर मचाती मनीष ने गोली मार दी, इस पर बरामदे में सोए अपने पिता को उठाया। इसके तुरंत बाद मनीष ने स्वयं को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसके साथ-साथ मनीष की मां का कहना है कि उसके बेटे को दवाई के बहाने विधि ने अपने घर बुलाया था। जहां पर उसके बेटे की विधि के साथ गोली मारकर हत्या कर दी गई।

e Radio India

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

12 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

12 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

15 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

15 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

15 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.