देश

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर लगा गंभीर आरोप

देश की सबसे पुरानी राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता अवैध तरीके से  जमीन  जायदाद एकत्र करने के मामलों में  फंसे हैं। इन मामलों को देखकर यह सोचने के लिए मजबूर होना पडता है  कि क्या वास्तव में इन लोगों ने  जन कल्याण एवं जनसेवा के लिए राजनीति की राह चुनी थी अथवा उनका मकसद अपनी आगे की पीढ़ियों के लिए जमीन जायदाद, धन दौलत इकट्ठा करने के लिए सियासत का दुरुपयोग करना था।

ताजा मामला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का है, जिनके ऊपर कर्नाटक भाजपा ने आरोप लगाया है कि उनके परिवार के एक ट्रस्ट को पांच एकड़ जमीन दी गई है। कहा जा रहा है कि राजधानी बेंगलुरू के पास हाई टेक स्पेस डिफेंस एयरोस्पेस पार्क में एयरोस्पेस बिजनेस के लिए आरक्षित जमीन में से उनके परिवार के ट्रस्ट को जमीन दी गई। दूसरी ओर कांग्रेस का कहना है कि जमीन सही तरीके से ली गई है। सवाल है कि  

 खुद खड़गे 1969 से किसी न किसी रूप में सत्ता का हिस्सा हैं और अब बेटे को भी मंत्री बना ही रखा है तो इधर उधर से इतनी जमीन इकट्ठा करने का क्या मतलब है? कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया भी जमीन के मामले में ही फंसे हैं। उनके ऊपर आरोप है कि उनकी पत्नी और कुछ अन्य लोगों ने जमीन के गलत दस्तावेज देकर मुआवजे के तौर पर मैसुर शहरी विकास प्राधिकरण की बेशकीमती जमीन हथिया ली। इसमें भी सिद्धरमैया  जमीन लेने से इनकार नहीं कर रहे हैं, बस इतना कह रहे हैं कि दस्तावेज सही हैं। फिर वही  सवाल है कि आखिर क्यों ..?

हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा जमीन के मामलों में ही केंद्रीय एजेंसियों की जांच का निशाना बने हैं। गुड़गांव से लेकर पंचकूला तक मनमाने तरीके से जमीन बांटने का मामला चल रहा है। उन पर यह भी आरोप है कि कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा को नियमों का उल्लंघन करके उन्होंने जमीन दी। राजीव गांधी ट्रस्ट को भी इसी तरह जमीन देने का आरोप है। वाड्रा को राजस्थान में भी जमीन दिए जाने का मामला है। सोनिया व राहुल गांधी के खिलाफ चल रहा नेशनल हेराल्ड का मामला भी अंततः जमीन और इमारत का ही है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

6 hours ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

6 hours ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

This website uses cookies.