विशेष

हमारी संस्कृति में सेवा सबसे बड़ा धर्म: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद स्थित सुवर्ण महोत्सव में वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं भगवान स्वामी नारायण को नमन करता हूं। आज 103वीं जयंती है। उन्होंने आगे कहा कि जब यूक्रेन में युद्ध बढ़ने लगा तो भारत सरकार ने तुरंत वहां फंसे भारतीयों को निकालने का फैसला किया। इसके बाद बड़ी संख्या में भारतीय पोलैंड पहुंचने लगे। लेकिन चुनौती थी कि उस युद्ध के माहौल में पोलैंड पहुंचे भारतीयों को कैसे अधिक से अधिक मदद पहुंचाई जाए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उस समय मेरी BAPS के एक संत से बात हुई और मुझे लगता है रात के 12 या 1 बजे होंगे। मैंने उनसे अनुरोध किया कि बड़ी संख्या में पोलैंड पहुंच रहे भारतीयों की मदद के लिए मुझे आपके समर्थन की आवश्यकता है और मैंने देखा कि कैसे आपका संगठन रातोंरात पूरे यूरोप से बीएपीएस कार्यकर्ताओं को एक साथ लाया। BAPS की ये ताकत, वैश्विक स्तर पर मानवता के हित में आपका योगदान बहुत सराहनीय है और इसलिए आज कार्यकर्ता सुवर्ण महोत्सव पर मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन दिनों पूरी दुनिया में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की चर्चा हो रही है। इस दिशा में आपके प्रयास भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। आप भारत के विकास को गति देने वाले कई काम कर सकते हैं, जैसे फिट इंडिया। उन्होंने कहा कि युवा विचारों को नए अवसर देने के लिए जनवरी में ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें हमारे युवा विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए अपने विचार देंगे। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में सेवा को सबसे बड़ा धर्म माना गया है। सेवा परमो धर्म: – ये सिर्फ शब्द नहीं, ये हमारे जीवन मूल्य हैं। सेवा को श्रद्धा, आस्था और उपासना से भी ऊंचा स्थान दिया गया है।

मोदी ने कहा कि अभी कुछ महीने पहले ही अबू धाबी में भगवान स्वामीनारायण मंदिर की स्थापना की गई है। मुझे उस कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य मिला। उस घटना और उस मंदिर की पूरी दुनिया में इतनी चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि भारत की आध्यात्मिक विरासत को दुनिया ने देखा है। दुनिया ने भारत की सांस्कृतिक विविधता देखी है। ऐसे प्रयास दुनिया को भारत के सांस्कृतिक गौरव और मानवीय उदारता से परिचित कराते हैं। इसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देता हूं।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

7 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

8 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

10 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

11 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

11 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.