मानवता की सेवा मनुष्य का दिव्य गुण: न्यायमूर्ति
शाहगंज/जौनपुर। सुइथाकला विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत गैरवाह (शाहापुर) गांव निवासी एवं मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रयागराज अस्थि रोग विभाग के प्रो. डॉ. एके वर्मा के निजी निवास पर रविवार की देर शाम तक सह खिचड़ी भोज कार्यक्रम चलता रहा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय प्रयागराज के न्यायमूर्ति नीरज तिवारी रहे। समारोह को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति ने कहा कि सह खिचड़ी भोज कार्यक्रम सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से सामाजिक समरसता की भावना उत्पन्न होती है। ऐसे कार्यक्रम समाज के हर तबके के लोगों को एकता के सूत्र में पिरोने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा मानव का दिव्य गुण है। परोपकार मनुष्य के जीवन का अभिन्न अंग है इसे सभी लोगों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। उन्होंने बेटों की शिक्षा के साथ-साथ बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया।
कहा कि शिक्षित होकर ही हम समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान दे सकते हैं।विशिष्ट अतिथि उच्च न्यायालय के मुख्य स्थायी अधिवक्ता डॉ. राजेश्वर त्रिपाठी ने कार्यक्रम के आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन से हमारी युवा पीढ़ी प्रोत्साहित होकर उन्नति दिशा की तरफ अग्रसर होगी। इससे युवाओं का उत्साहवर्धन होगा। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन को छात्र-छात्राओं और मेधावियों को आगे बढ़ने का एक अनूठा मंच बताया। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. डॉ एसपी सिंह व चर्म रोग विभाग के प्रो. डॉ. सूर्यकांत ओझा, डॉ. नैय्यरे आजम एवं वरिष्ठ पत्रकार हनुमंत सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित हुआ।
अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के मुख्य आयोजक प्रो. डॉ. एके वर्मा और उनके बड़े भाई राजस्व निरीक्षक विजय कुमार वर्मा ने व्यक्त किया। आभार कार्यक्रम संयोजक जय नाथ वर्मा ने प्रकट किया। अध्यक्षता चंद्रभान वर्मा और संचालन रामानंद निषाद ने किया। मौके पर मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मान सिंह, नायब तहसीलदार पीयूष कुमार सिंह, सीओ अजीत सिंह चौहान, सदस्य जिला पंचायत रविंद्र नाथ बिंद, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष (एकजुट) विनय कुमार वर्मा, सदस्य जिला पंचायत प्रतिनिधि बुधिराम व शशि, प्रदीप वर्मा, लालजी वर्मा, अस्मित वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.