मेरठ, मेरठ के नौचंदी क्षेत्र के एक होटल में शनिवार देर रात को पुलिस टीम ने छापा मारा। पुलिस को यहां, देह व्यापार का धंधा होने की सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच युवक-युवतियों को हिरासत में लिया। इसमें एक युवती और चार युवक हैं। पकड़े गए सभी आरोपियों को पुलिस अपने साथ एएचटीयू थाने ले गई।
सोहराब गेट बस अड्डे के पास होटल में छाप
थाना नौचंदी क्षेत्र के सोहराब गेट बस अड्डे के सामने अमरनाथ होटल है। जहां पर एएचटीयू पुलिस ने छापेमारी की है। होटल के अंदर से पांच युवक-युवती को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की गई है। होटल के अंदर सेक्स रैकेट चल रहा था। किसी ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर एएचटीयू थाने लेकर गई है और पूछताछ कर रही है।
सीओ रुपाली राय और एएचटीयू की टीम के साथ अमरनाथ होटल पहुंचे। यहां, टीम को युवक-युवती मिले हैं। जिन्हें पुलिस अपने साथ ले गई है। अब पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.