उत्तराखंड

हल्द्वानी में स्पाॅ सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

हल्द्वानी। हल्द्वानी में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार देर रात नैनीताल रोड़ पर स्थित एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और प्रशासन की संयुक्त टीम ने एक स्पाॅ सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। यहां से तीन महिलाओं सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही मौके से आपत्तिजनक सामान भी मिला। नायब तहसीलदार युगल किशोर पांडे और एएचटीयू की यूनिट प्रभारी मंजू ज्याला की टीम ने शनिवार देर रात हल्द्वानी के स्पाॅ सेंटरों की चेकिंग और छापामारी अभियान चलाया।

इस दौरान टीम जब दुर्गा सिटी सेंटर और तिकोनिया स्थित स्पाॅ सेंटरों पर पहुंची, तो खलबली मच गई। नैनीताल रोड स्थित गोल्ड स्पाॅ सेंटर में चेकिंग के दौरान टीम को तीन महिलाएं और तीन युवक आपत्तिजनक हालात में मिले। नायब तहसीलदार पांडे ने बताया कि पूछताछ में तीनों महिलाओं ने शादीशुदा होने की बात कही है। उन्होंने अपना मूल पता नेपाल का बताया है। टीम ने यहां से बाजपुर निवासी युवक को भी गिरफ्तार किया है। चेकिंग में टीम को कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं। महिलाओं और युवकों पर मुकदमा दर्ज करने के साथ- साथ टीम ने स्पाॅ सेंटर के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Share
Published by
Neha Singh

Recent Posts

बिहार राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने खोले पत्ते, नितिन नवीन और शिवेश राम उम्मीदवार घोषित

एनडीए की 4 सीटें तय, पांचवीं सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की होगी कड़ी टक्कर बिहार…

17 hours ago

जानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

मेरठ। थाना जानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को…

17 hours ago

हृदयगति रुकने से रिहान खान की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

रोजा खोलने के बाद रिहान खान को हुई घबराहट बाथरूम जाते ही गिर पड़े जहां…

17 hours ago

यूपी बना ‘हरित प्रदेश’ की ओर अग्रसर: 9 साल में 242 करोड़ से ज्यादा पौधरोपण

वनाच्छादन में 559 वर्ग किमी की बढ़ोतरी, 2026 में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य—योगी…

18 hours ago

जनता दर्शन में सख्त दिखे योगी आदित्यनाथ, जमीन कब्जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

गोरखपुर में फरियादियों से सीधे मिले सीएम, बीमार मरीजों को आर्थिक मदद का भरोसा—विवेकाधीन कोष…

18 hours ago

बिहार राज्यसभा चुनाव: 16 मार्च को वोटिंग, 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन में सीधी टक्कर

सब-हेडलाइन: तेजस्वी यादव के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज, चिराग और गिरिराज के बयानों से…

2 days ago

This website uses cookies.