सीतापुर

शहीद दिवस पर देश बचाओ अभियान चलाने का लिया संकल्प

  • सीतापुर, अजय सिंह

राणा प्रताप मार्ग स्थित हाइडिल फील्ड हॉस्टल में आयोजित संगोष्ठी “शहीदों के सपनों का भारत – सार्वजानिक क्षेत्र का सशक्त योगदान” में मुख्य वक्ता ऑल इण्डिया पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेन्द्र दुबे थे। 

विशिष्ट वक्ता के तौर पर प्रदेश के वरिष्ठ ट्रेड यूनियन और कर्मचारी नेताओं रमाकांत दुबे,प्रभात सिंह, पल्लवमुखर्जी, एस एस निरञ्जन, आशीष यादव, जय प्रकाश, सुहेल आबिद, निशा सिंह, वाई०एन उपाध्याय, नौशाद अहमद, राम सेवक शुक्ल,डी०के० मिश्रा, मोहम्मद इलियास,शीला पाण्डेय,रेनू त्रिपाठी,ब्रजेश त्रिपाठी,अलोक श्रीवास्तव, कुलेन्द्र प्रताप सिंह,सुशील श्रीवास्तव दीपक चक्रवर्ती ए०पी सिंह, अमर नाथ यादव, बी०एल कुशवाहा,एच०एन० मिश्रा, डॉ महेश दत्त शर्मा, शिक्षक प्रतिनिधी महेश मिश्रा, अनिलसिंह, रामसेवकशुक्ला, राघवेन्द्रसिंह,हरिसंकर मिश्रा ने मुख्यता संबोधित किया !

संगोष्ठी की अध्यक्षता भारतीय नागरिक परिषद् के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश अग्निहोत्री ने की और संचालन महामन्त्री रीना त्रिपाठी ने किया। 

मुख्य वक्ता शैलेन्द्र दुबे ने कहा कि भगत सिंह के स्मरण का अर्थ है हर क्षेत्र, हर दल और विचार में घुसी जातीय विद्रूपताओं व् संकीर्णताओं को अपने व्यवहार से ख़त्म करे, दहेज़, कन्या भ्रूण ह्त्या, स्त्री अपमान, अंध विश्वास भगत सिंह की क्रांतिकारी ज्वालाओं में भस्म हों तभी उनका स्मरण सार्थक होगा। उन्होंने कहा  जहाँ भी अन्याय, जुल्म और अनाचार है उसके खिलाफ उठने वाली हर आवाज भगत सिंह है। 

मुनाफा के लिए बेचे जा रहे हमारे धरोहर

बड़े पैमाने पर मुनाफा कमा रहे सार्वजनिक क्षेत्रों भारत पेट्रोलियम, राष्ट्रीयकृत बैंकों, एल आई सी, रेलवे, चंडीगढ़ व् दादरा नगर हवेली की बिजली वितरण कंपनियों आदि को निजी घरानों को बेंचने को शहीदों के सपनों के साथ कुठाराघात बताते हुए उन्होंने कहा कि भगत सिंह मजदूरों और किसानों का राज्य चाहते थे जबकि सार्वजानिक क्षेत्र बिकने से कारपोरेट घरानों का वर्चस्व स्थापित होगा । भगत सिंह ने कहा कि युद्ध छिड़ा हुआ है और यह युद्ध तब तक चलता रहेगा जब तक कि शक्तिशाली व्यक्ति भारतीय जनता और श्रमिकों की आय के साधनों पर एकाधिकार जमाये रखेंगे। :चाहे ऐसे व्यक्ति अंग्रेज पूंजीपति हों या सर्वथा भारतीय पूंजीपति। भगत सिंह ने कहा कि यह युद्ध न तो हमने प्रारम्भ किया है और न यह हमारे जीवन के साथ समाप्त होगा। भगत सिंह ने कहा हम  गोरी बुराई की जगह काली बुराई को लाकर कष्ट नहीं उठाना चाहते। बुराइयाँ एक स्वार्थी समूह की तरह एक दूसरे  का स्थान लेने के लिए तैय्यार रहती हैं। 

वक्ताओं ने कहा बिजली, पानी, सड़क, बुनियादी जरूरतों और स्पेस रिसर्च व् डिफेन्स सेक्टर का निजीकरण भगत  सिंह के विचारों के भारत से मेल नहीं खाता। इससे बेरोजगारी तो बढ़ेगी ही राष्ट्रीय सुरक्षा को भी खतरा पैदा होगा। संगोष्ठी में संकल्प लिया गया कि व्यापक राष्ट्रहित में सार्वजानिक क्षेत्र बचाओ – देश बचाओ अभियान चलाया जाएगा।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Share
Published by
Pratima Shukla

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

16 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

16 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

19 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

19 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.