जानी -मानी अभिनेत्री व दर्शकों की चहेती शहनाज गिल ने हाल ही में मुंबई के लालबाग के गणपति बप्पा के दर्शन किये। इस दौरान वह अपने भाई शहबाज के साथ नजर आईं। पंडाल में जाने के लिए शहनाज गिल ने ट्रेडिशनल लुक कैरी किया था। वह मैंगो यलो कलर के सलवार कमीज में भाई शहबाज के साथ पहुंची। इस बीच जिस बात ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह था शहबाज के हाथ में बना सिद्धार्थ शुक्ला का टैटू। सिद्धार्थ, शहनाज और उनके परिवार के काफी करीब थे।
दिसंबर 2021 में दोनों के शादी करने की भी खबरें थीं। लेकिन, पिछले वर्ष दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी 2 सितंबर को 40 की उम्र में उनका निधन हो गया था। शहनाज गिल, पंडाल में पहुंची तो उन्होंने अपने भाई के उसी हाथ को पकड़ा हुआ था, जिसमें उन्होंने सिद्धार्थ का टैटू बनवाया था। सिद्धार्थ का टैटू साफ़ नजर आ रहा था। शहनाज गिल के वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही सलमान खान और पूजा हेगड़े के साथ फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के अलावा वह फिल्म 100 % में भी अभिनय करती नजर आयेंगी।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.