नई दिल्ली। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री- वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड के कई स्टार्स ने परफॉर्म किया। इनमें सबसे ज्यादा हाइलाइट शाह रुख खान, सलमान खान और आमिर खान के डांस ने लूटी। तीनों खान को मंच पर एक साथ देखना किसी अजूबे से कम नहीं था। शाह रुख, सलमान और आमिर को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि अंबानी की पार्टी में डांस करने के लिए तीनों ने मोटी फीस चार्ज की है।
सोशल मीडिया पर तीनों खान के डांस की चर्चा बनी हुई है। इस बीच अब अंबानी के फंक्शन में इनके फीस को लेकर अपडेट आई है, जो चौंकाने वाली है।
शाह रुख खान, सलमान खान और आमिर खान बॉलीवुड के सबसे महंगे स्टार्स हैं। एक फिल्म करने के लिए ये मोटी फीस चार्ज करते हैं। एक बार तो शाह रुख खान ने कहा भी था कि अगर किसी ने तीनों खान को साथ लाने का सोचा भी, तो उसके कपड़े बिक जाएंगे। वहीं, अंबानी की पार्टी को लेकर टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि तीनों खान ने एक रुपये भी नहीं लिया है।
शाह रुख खान, आमिर खान और सलमान खान ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री- वेडिंग फंक्शन में नाटू- नाटू गाने पर साथ में डांस किया था। इन्हें बाद में एक्टर राम चरण ने भी ज्वाइन किया। तीनों की फीस को लेकर रिपोर्ट में जानकारी गई कि अंबानी की पार्टी में डांस करने के लिए तीनों खान ने एक रुपये भी नहीं लिए। यहां तक की पार्टी में तीनों खान का डांस करना भी अचानक हुआ, इसके लिए पहले से कोई तैयारी नहीं की गई थी।
अंबानी के प्री- वेडिंग फंक्शन में सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, वरुण धवन, अनिल कपूर, सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर सहित कई बॉलीवुड दिग्गज भी मौजूद रहे। रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसी उल्लेखनीय हस्तियों को भी देखा गया, जिससे मेगा उत्सव की भव्यता बढ़ गई।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.