शाहरुख खान की आगामी फिल्म जवान काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म का निर्देशन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर एटली करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख की इस फिल्म में उनके अपोजिट फीमेल लीड साउथ एक्ट्रेस नयनतारा होंगी। वहीं फिल्म में साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति भी नजर आएंगे। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं अब इस फिल्म को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आ रही है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग के लिए चेन्नई रवाना होंगे, जहां वह जल्द ही नयनतारा और फिल्म के अन्य मेंबर्स के साथ शूटिंग शुरू करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान यहां लगभग एक महीने तक रहकर फिल्म की शूटिंग पूरी करेंगे।
‘जवान’ एक्शन से भरपूर एक मनोरंजक फिल्म होगी। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही यह फिल्म गौरी खान द्वारा निर्मित है। फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं। यह फिल्म 2 जून,2023 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.