200 करोड़ के बजट में बनेगी एटली की फिल्म
बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘पठान’ के बाद अब लोगों को शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘जवान’ का बेसब्री से इंतजार है। लगातार दूसरी बार शाहरुख एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म के प्रीव्यू वीडियो ने कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। वहीं अब फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। एटली ने फिल्म को यादगार बनाने के लिए प्रसिद्ध हॉलीवुड एक्शन निर्देशक ‘स्पाइरो रजाटोस’ से एक्शन सीन तैयार कराए हैं।
स्पाइरो के हॉलीवुड हिट्स में ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’, ‘कैप्टन अमेरिका’, ‘वेनम’, ‘स्टार ट्रेक’, ‘टीनएज म्यूटेंट निंजा टर्टल’ और अनेक फिल्में शामिल हैं। एक बयान के अनुसार, “यह एक एड्रेनालाईन-पंपिंग सिनेमाई अनुभव होगा, क्योंकि शाहरुख खान ‘स्पाइरो रजाटोस’ के साथ ‘जवान’ की एक्शन से भरपूर दुनिया को सिल्वर स्क्रीन पर जीवंत करेंगे। इसमें प्रतिभा, कौशल और मनोरंजन का एक असाधारण मिश्रण देखने को मिलेगा।
प्रतिभाशाली निर्देशक और एक्शन कोरियोग्राफर के रूप में पहचान बनाने वाले स्पिरो ने फिल्म उद्योग पर अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने ‘बैड बॉयज (2004) में सर्वश्रेष्ठ स्टंट के लिए टॉरस अवॉर्ड और तीन अन्य स्टंटमैन अवॉर्ड्स हासिल किए हैं। बयान में कहा गया है, “उनकी विशेषज्ञता और रचनात्मकता ‘जवान’ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार है, जिससे एक ऐसा दृश्य देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को अचंभित कर देगा। एक एड्रेनालाईन-पंपिंग सिनेमाई अनुभव के लिए खुद को तैयार करें, क्योंकि शाहरुख खान स्पाइरो रजाटोस के साथ ‘जवान’ की एक्शन से भरपूर दुनिया को सिल्वर स्क्रीन पर जीवंत कर देंगे।”
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.