देश

Shamshan Ghat Hadsa: सुरेश खन्ना लेंगे जायजा, डीएम-कमिश्नर पर कार्रवाई संभव

Shamshan Ghat Hadsa: मुरादनगर नगर में  श्मशान घाट की छत गिरने के बाद मरने वाले 24 लोगों के परिजनों में आक्रोश व्याप्त है ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब कड़ा रुख अख्तियार किया है।

अधिशासी अधिकारी के निलंबन का आदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने कमिश्नर और डीएम से स्पष्टीकरण मांगा है। माना जा रहा है कि मंडलायुक्त और डीएम को हटाया भी जा सकता है। कल परिजनों के रास्ते को जाम कर देने के बाद सरकार ने दस लाख काा मुआवजा की बात स्वीकारी है और परिजनों को योग्यता के अनुसार नौकरी देने का भी ऐलान किया है।

श्मशान घाट का लेंटर गिरा, पांच मरे, योगी बोले जल्दी रिपोर्ट बताओ

Shamshan Ghat Hadsa पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना लेंगे जायजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को विशेष विमान से मुरादनगर के लिए भेजा है जहां पर वह मौका मुआयना करेंगे और वस्तुस्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे। सीएम ने कमिश्नर और डीएम से स्पष्टीकरण पहले ही मांगा है और अब प्रदेश के कड़क मंत्री सुरेश खन्ना को मौके पर भेजने का मकसद भी यही निकाला जा रहा है कि डीएम कमिश्नर सहित कई अधिकारियों पर बड़ी कार्यवाही की तैयारी है।

नगर विकास के प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने बताया है कि विभागीय जांच शुरू कर दी गई है अधिशासी अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है, जूनियर अभियंता चंद्रपाल सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा गया है, सबसे बड़ी बात यह है कि शमशान घाट के लिए आवंटित धनराशि का कितना प्रतिशत सही रूप में शमशान की छत बनाने में इस्तेमाल किया गया है उसकी भी जांच की जा।

लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर भी आएंगे जद में

मुरादनगर श्मशान घाट की इस घटना के बाद इस पूरे प्रकरण में जांच करने वाले लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर भी जद में आएंगे। गौरतलब है कि इस पूरे प्रकरण में के इंजीनियर ने थर्ड पार्टी के रूप में इंस्पेक्शन किया था और क्लियर सर्टिफिकेट दिया था।

image description

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

16 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

16 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

19 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

19 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

19 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.