देवी मां के भक्तों को नवरात्रि का इंतजार बड़ी बेसब्री के साथ रहता है। नवरात्रि में दुर्गा माता के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। साथ ही नवरात्रि के पहले दिन लोग अपने घर में कलश स्थापना, घटस्थापना करते हैं। नवरात्रि के दौरान पंडाल से लेकर घर और मंदिरों में माता रानी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। बता दें कि साल में 4 बार नवरात्रि मनाई जाती है। पौष-माघ,चैत्र,आषाढ़ और अश्विन महीने में नवरात्रि आते हैं। पौष और आषाढ़ माह में आने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। चैत्र और आश्विन में आने वाली नवरात्रि अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। आश्विन महीने से शरद ऋतु की शुरुआत होने लगती है, इसलिए इस माह में आने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। तो चलिए जानते हैं कि इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत कब से हो रही है और घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा का आरंभ 3 अक्टूबर मध्यरात्रि 12 बजकर 18 मिनट पर होगी। शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा समाप्त 4 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 58 मिनट पर होगी। बता दें कि शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होती है। तो इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर 2024 को हो रही है। नवरात्रि का समापन 12 अक्टूबर को होगा। इसी दिन दशहरा यानी विजयादशमी मनाई जाएगी।
घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 3 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 15 मिनट से सुबह 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। भक्तों को घटस्थापना के लिए कुल 1 घंटा 6 मिनट का समय मिलेगा। वहीं घटस्थापना के लिए अभिजित मुहूर्त का आरंभ सुबह 11 बजकर 46 मिनट से होगा, जिसका समापन दोपहर 12 बजकर 33 मिनट पर होगा।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.