सेंट्रल मार्केट पर ध्वस्तीकरण संकट, व्यापारियों ने मेरठ बंद का ऐलानसेंट्रल मार्केट पर ध्वस्तीकरण संकट, व्यापारियों ने मेरठ बंद का ऐलान
मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित स्कीम नंबर सात के अंतर्गत आने वाले सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण की आशंका से व्यापारियों में गहरा असंतोष और दहशत का माहौल है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आवास एवं विकास परिषद ने करीब सात सौ दुकानदारों को पंद्रह दिन के भीतर अवैध निर्माण हटाने का नोटिस जारी किया है। चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई न होने पर परिषद स्वयं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगी।
नोटिस में 27 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट की पीठ द्वारा दिए गए आदेश का हवाला दिया गया है। न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने छह सप्ताह के भीतर अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए थे। इस प्रकरण की अगली सुनवाई 13 मार्च को प्रस्तावित है। स्कीम नंबर सात के सेक्टर दो, पांच और छह के दुकानदारों को विशेष रूप से नोटिस भेजे गए हैं।
नोटिस मिलते ही बाजार में बेचैनी बढ़ गई है। कई व्यापारियों ने संभावित कार्रवाई से बचने के लिए अपनी दुकानों के बाहर लगे टिन शेड, अस्थायी स्ट्रक्चर और साइन बोर्ड स्वयं हटाने शुरू कर दिए हैं। कुछ दुकानदार पूरी संरचना तोड़ने में जुटे हैं। बाजार में सन्नाटा और अनिश्चितता का माहौल देखा जा रहा है।
इस बीच आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना ने परिषद पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की गलत व्याख्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आदेश केवल अतिक्रमण हटाने तक सीमित नहीं, बल्कि आवासीय भवनों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों को बंद करने से भी संबंधित है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री से आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों ने आम सभा आयोजित कर अपनी नाराजगी जताई। सभा में व्यापारी, कर्मचारी, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए। पोस्टर और बैनर के माध्यम से विरोध दर्ज कराते हुए सवाल उठाया गया कि यदि बाजार ध्वस्त किया गया तो सैकड़ों परिवारों की आजीविका पर संकट आ जाएगा।
शनिवार को हुई बैठक में व्यापारियों ने सेंट्रल मार्केट को अनिश्चितकालीन बंद करने की चेतावनी दी है। साथ ही 21 और 22 फरवरी को पूरे मेरठ बंद का आह्वान किया गया है। इस फैसले के बाद शहर की राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। सेंट्रल मार्केट लंबे समय से शहर का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र माना जाता है और यहां की स्थिति ने स्थानीय राजनीति को भी प्रभावित किया है।
#MeerutNews #CentralMarket #ShastriNagar #MeerutBandh #TradersProtest
स्वतंत्र पत्रकारिता आपके साहस और सहयोग से ही ज़िंदा रह सकती है 🖋️
क्या आपने कभी सोचा है कि अगर निष्पक्ष पत्रकारिता की आवाज़ ख़ामोश हो गई तो सच कौन बताएगा? आज सच बोलना एक जोखिम है, सच दिखाना एक संघर्ष है… लेकिन यह संघर्ष अकेले हमारा नहीं, यह आप जैसे जागरूक नागरिकों की साझा ज़िम्मेदारी है।
स्वतंत्र पत्रकारिता कोई व्यवसाय नहीं, यह जनता की रक्षा का अंतिम किला है। और इस किले को मज़बूत करने के लिए हमें आपकी आवश्यकता है।
आपका हर योगदान:
✅ दबे-कुचले की आवाज़ बनेगा
✅ भ्रष्टाचार के खिलाफ सबूत जुटाने में मदद करेगा
✅ आम लोगों के हक़ के लिए लड़ाई को ताकत देगा
✅ उन पत्रकारों का सहारा बनेगा जो बिना किसी दबाव के सिर्फ़ सच बोलना चाहते हैं
🌟 आज ही संकल्प लें:
“मैं सत्य के इस दीप को बुझने नहीं दूंगा।” आपका सहयोग केवल राशि नहीं, विश्वास और साहस का प्रतीक होगा।
👉 जहां डर खत्म होता है, वहीं से स्वतंत्र पत्रकारिता शुरू होती है… और आपकी सहायता वह पहली रोशनी बन सकती है।
🙏 दान करें — ताकि कल जब आपके बच्चों से पूछा जाए कि “सच किसने बचाया?” तो आप गर्व से कह सकें — “मैंने।”
आप हमारी मेहनत और पत्रकारिता को ऑनलाइन दान के माध्यम से भी सहयोग कर सकते हैं।
हर योगदान—चाहे छोटा हो या बड़ा—महत्वपूर्ण है।
आपका सहयोग हमारी स्वतंत्रता और निष्पक्षता को मजबूत बनाता है। ✨
आइए मिलकर पत्रकारिता को जनता की सच्ची आवाज़ बनाएं! 💪
Send Your News to WhatsApp number 9808899381
Email: eradioindia@gmail.com, info@eradioindia.com
अगर आपके व्यवसाय, कम्पनी या #प्रोडक्ट की ब्राडिंग व #प्रमोशन अनुभवी टीम की देखरेख में #वीडियो, आर्टिकल व शानदार ग्राफिक्स द्वारा किया जाये तो आपको अपने लिये ग्राहक मिलेगें साथ ही आपके ब्रांड की लोगों के बीच में चर्चा होनी शुरू हो जायेगी।
साथियों, वीडियो और #आर्टिकल के माध्यम से अपने व्यापार को Eradio India के विज्ञापन पैकेज के साथ बढ़ायें। हम आपके लिये 24X7 काम करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया को हैंडल करना हो या फिर आपके प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचाना, यह सब काम हमारी #एक्सपर्ट_टीम आपके लिये करेगी।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.