मनोरंजन

बिग बॉस 15 को होस्ट करेंगी शहनाज गिल?

बिग बॉस अपने ड्रामा, विवाद, लव केमिस्ट्री और प्रतिस्पर्धा के लिए जाना जाता रहा है। इन सब बातों के उलट बिग बॉस का मौजूदा सीजन फीका रहा है। इसकी टीआरपी बढ़ाने के लिए मेकर्स कई हथकंड़े अपना रहे हैं। हाल में शो में भाग लेने के लिए बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी शहनाज गिल को अप्रोच किया गया था। अब ऐसी चर्चा है कि वह सलमान खान की गैर-मौजूदगी में बिग बॉस 15 को होस्ट करेंगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 15 के मौजूदा होस्ट सलमान की अनुपस्थिति में शहनाज इस शो को होस्ट करती नजर आ सकती हैं। कहा जा रहा है कि द-बैंग टूर पर जाने के कारण सलमान आने वाले दिनों में शो के आगामी वीकेंड का वार एपिसोड में दिखाई नहीं देंगे। यही वजह है कि मेकर्स ने वीकेंड का वार एपिसोड को होस्ट करने के लिए शहनाज को अप्रोच किया है।

दरअसल, द-बैंग टूर की वजह से सलमान देश के बाहर रहेंगे, जिसके चलते वह शो के कुछ एपिसोड को शूट नहीं कर पाएंगे। ऐसी स्थिति में उनकी कमी की भरपाई शहनाज करेंगी। हालांकि, कुछ दिनों के बाद जब सलमान अपने कमिटमेंट्स को पूरा लेंगे, तो दोबारा होस्ट के रूप में उनकी वापसी होगी। कुछ दिन पहले ही एक प्रतिभागी के रूप में शहनाज को अप्रोच किया गया था, लेकिन बात नहीं बन पाई थी।

द-बैंग सलमान का एक ग्रुप है, जो देश-विदेश में अपनी परफॉर्मेंस देता है। हर बार की तरह सलमान के इस शो का आयोजन उनके भाई सोहेल खान की टीम सोहेल खान एंटरटेनमेंट कर रही है। सऊदी अरब में यह इवेंट होगा।

बिग बॉस 13 में शहनाज ने एक चुलबुली और नटखट लड़की के तौर पर दर्शकों का दिल जीता था। दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 में शहनाज के साथ दिखे थे। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया था। उन्हें दर्शकों ने सिडनाज की उपाधि दी थी। पूर्व बिग बॉस प्रतिभागी अबू मलिक ने एक साक्षात्कार में खुलासा किया था कि दोनों एक-दूसरे के प्यार में पागल थे। खैर सिद्धार्थ के निधन के बाद यह जोड़ी टूट गई।

शो को फॉलो करने वाले दर्शकों का कहना है कि मौजूदा सीजन बिग बॉस के इतिहास का सबसे बोरिंग सीजन है। आम जनता ही नहीं, बल्कि कश्मीरा शाह और देवोलिना भट्टाचार्जी भी इस शो को लेकर कुछ ऐसी ही बातें कह चुकी हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दर्शकों के बीच बिग बॉस 15 की लोकप्रियता कम होती जा रही है। गिरती टीआरपी के चलते मेकर्स ने अब इस शो को फरवरी से पहले ही खत्म करने का फैसला किया है।

बिग बॉस का प्रसारण कलर्स चैनल पर होता है। यह लोकप्रिय शो अमेरिकी टीवी रियलिटी शो बिग ब्रदर के प्रारूप का अनुसरण करता है। घर के मालिक को बिग बॉस के नाम से जाना जाता है, जिनकी घर में उपस्थिति उनकी आवाज से है। बिग बॉस की सफलता अब 15वें सीजन में कदम रख चुकी है। बता दें कि रुबीना दिलैक शो के पिछले सीजन की विजेता थीं। बिग बॉस का पहला सीजन 2006 में आया था।
००

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Share
Published by
Pratima Shukla

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

12 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

12 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

12 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.