नई दिल्ली। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने एक रिएलिटी टीवी शो के सेट पर यह कहा कि उनके पति गाना नहीं गा सकते हैं। यह किस्सा ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ के सेट का है, जिसमें शिल्पा बतौर जज की भूमिका में हैं। इसके एक आगामी एपिसोड में मशहूर गायक कुमार सानू को गेस्ट जज के तौर पर देखा जाएगा और इसी एपिसोड में शिल्पा यह कहती हुई नजर आएंगी कि उनके पति राज कुंद्रा को गाना गाने नहीं आता है।
राज कुंद्रा को नहीं आता गाना
इस दौरान शिल्पा कुमार सानू से रिक्वेस्ट करती हैं कि वह फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ से ‘वह तो है अलबेला’ गाने को गाए, क्योंकि यह उनके पति के पसंदीदा गानों में से एक है। शिल्पा कहती हैं, ‘राज परफेक्ट हैं, लेकिन उन्हें गाना गाने नहीं आता है. जिस पल उन्होंने इस गीत को गाने की कोशिश की थी, तब मैंने समझ लिया था कि गाना गाना उनके बस का नहीं है । अब मैं उम्मीद करती हूं कि वह जान जाएंगे कि गाना आखिर गाते कैसे हैं।
पहली बार कुमार सानू ने किया ये काम
इधर कुमार सानू ने भी कहा कि वह ये सभी गाने पहली बार किसी रियलिटी शो में गा रहे हैं. इस गाने के बाद वह कहते हैं, ‘मैं राज कुंद्रा से कभी नहीं मिला, लेकिन मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वह कितने भी अच्छे या बुरे गायक क्यों न हो, जब भी उन्हें मेरी जरूरत होगी, मैं उनकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहूंगा।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.