उत्तराखंड

बाबा केदारनाथ पर उमड़े शिव भक्त, आंकड़ा एक लाख पार

देहरादून। एक तरफ जम्मू कश्मीर में पहलगाम हमले ने पर्यटकों के दिल में खौफ पैदा करने की कोशिश की लेकिन उनकी ये कोशिशें कामयाब नहीं हुई है। भले ही घाटी के कुछ स्थानों पर पर्यटकों को जाने से रोक दिया गया है लेकिन पर्यटकों के हौंसले नहीं कम हुए हैं। जहां एक तरफ बाबा अमरनाथ लिए जोरों से रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ चारधाम यात्रा के लिए भी भक्त पहुंच रहे हैं।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा विशेष रूप से केदारनाथ में श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और केदारनाथ मंदिर कपाट खुलने के बाद से यात्रा के शुरुआती चार दिनों में ही दर्शनार्थियों का आंकड़ा एक लाख पार पहुंच गया है। रुद्रप्रयाग जिले में 11,000 फुट से अधिक ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम कपाट दो मई को खुले थे और सबसे कठिन यात्रा होने के बावजूद पहले ही दिन से केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।

आधिकारिक आंकड़ों अनुसार, पहले दिन ही केदारनाथ में करीब 31,000 श्रद्धालु भगवान शिव धाम पहुंचे जबकि यात्रा शुरुआती यह आंकड़ा बढ़कर एक लाख पांच हजार 879 तक पहुंच गया है। उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारनाथ धाम, सनातन धर्म का प्रमुख केंद्र होने के साथ ही भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है।

उन्होंने कहा, यहां हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। बाबा केदार के आशीर्वाद से इस वर्ष भी यात्रा एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ धाम का पुनर्विकास किया गया है जबकि राज्य सरकार ने श्रद्धालुओं के सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

मीडिया के लिए प्रमाणिकता, निष्पक्षता और पारदर्शिता का दौर

रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…

12 hours ago

डी एम मिश्र के सातवें ग़ज़ल संग्रह का हुआ विमोचन

डी एम मिश्र की ग़ज़लों में सच को कहने का साहस है - डॉ जीवन…

2 days ago

इजरायल-अमेरिका के हमलों के बाद ईरान का पलटवार, सैकड़ों लोगों की जान गई

मध्य पूर्व में युद्ध की आग लगातार भड़कती जा रही है। शुक्रवार को इजरायल ने…

3 days ago

अमित शाह का उत्तराखंड दौरा

धामी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, हरिद्वार में ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में शामिल देहरादून:…

3 days ago

राष्ट्रपति का बड़ा फैसला: कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार में सैयद अता हसनैन बने नए राज्यपाल

देश में एक बड़े संवैधानिक फेरबदल के तहत राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने कई राज्यों और…

4 days ago

This website uses cookies.