मेरठ l शिवसेना मेरठ इकाई द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की 392 वी जयंती (हिन्दी तिथि अनुसार) छीपी टैंक स्थित शिवसेना कार्यालय पर धूम-धाम से गौवंश रक्षा दिवस के रूप में मनाई गई।कार्यक्रम का शुभारंभ शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
इस अवसर पर शिवसेना प्रदेश महासचिव व पश्चिमी यूपी प्रभारी धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि हिन्दू राष्ट्र की परिकल्पना के प्रेरणा स्त्रोत छत्रपति शिवाजी महाराज को शिवसेना अपना आदर्श मानती है। मुगलिया सल्तनत से संघर्ष करते हुऐ शिवाजी महाराज ने राष्ट्र और गौवंश की रक्षा की।
जिलाप्रमुख संदीप गर्ग ने कहा कि महाराष्ट्र में जहां-जहां भी शिवाजी महाराज के कदम पड़े हैं उन सभी जगहों को आम जनता को दर्शन हेतु महाराष्ट्र सरकार ने खोला हुआ है, जबकि हिन्दुत्व का दम भरने वाली यू.पी. की भाजपा सरकार आगरा की जिस जेल में शिवाजी बंदी रहे, उसे आज भी आम जनता के दर्शन हेतु नहीं खोल पाई है।
शिवसेना मांग करती है कि आगरा की जिस जेल में शिवाजी महाराज को बंदी बनाया गया था, उसे शीघ्र दर्शन हेतु आम जनता के लिए खोला जाये। इस अवसर पर अवनीश आर्य, यासीन खान, कमल प्रजापति, मनोज शर्मा, हसनैन, डा. विनित जैन, अलीशा, सनी प्रधान, मुजाहिद, योगेश कौशिक, अमित पाल, दीपक वैश्य, अमरनाथ, धर्मेन्द्र सिंह आदि शिवसेना पदाधिकारी शामिल रहे।
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.