संभल। यूपी के संभल स्थित बबराला में समाजवादी कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंच से सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव की मौजूदगी में बदायूं सीट से उनके बेटे आदित्य यादव को प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव रखा गया।
इस पर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सहमति पर आदित्य यादव को बदायूं सीट से प्रत्याशी बनाए जाने का प्रस्ताव पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भेजेंगे। उम्मीद है कि आदित्य को प्रत्याशी बना दिया जाएगा। अभी तक तो सिर्फ शिवपाल सिंह यादव ही बेटे आदित्य यादव को लोकसभा क्षेत्र की सियासत में सक्रिय करने का मन बनाए थे, लेकिन अब पार्टी के पदाधिकारी भी इसमें जुट गए हैं।
बबराला में मंगलवार को सपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रस्ताव रखा गया कि बदायूं लोकसभा सीट से शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव को प्रत्याशी बनाया जाए। सभी ने उनका समर्थन किया। इसके बाद शिवपाल सिंह यादव ने मंच से कहा, “बदायूं सीट शुरू से ही नेताजी के परिवार की पसंदीदा सीट रही है। बदायूं लोकसभा सीट से मुझे प्रत्याशी बनाने की चर्चा बनी हुई है, पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने मेरा नाम घोषित किया था। बबराला से बदायूं, बिसौली व लोकसभा क्षेत्र में अन्य चार स्थानों पर कार्यकर्ता सम्मेलन हो चुका है। वहां भी आदित्य यादव को प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव पहले ही आ गया है।”
उन्होंने कहा कि बबराला में कार्यकर्ताओं की स्वीकृति के बाद आदित्य को प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव बनाकर वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भेजेंगे। इस पर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी जो भी निर्णय लेगी, उस पर अमल किया जाएगा। पहले चाचा के लिए काम करने में थोड़ी हिचक रहती। आदित्य के लिए और काम किया जाएगा।
सब-हेडलाइन: तेजस्वी यादव के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज, चिराग और गिरिराज के बयानों से…
सब-हेडलाइन: होलिका दहन आज, चंद्र ग्रहण के कारण एक दिन बाद खेली जाएगी होली; राज्यसभा…
NDA vs महागठबंधन में 5वीं सीट पर रणनीति तेज, तेजस्वी के चुनाव लड़ने की खबर…
नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना, भारत-कनाडा संबंधों में नए युग की शुरुआत भारत-कनाडा रिश्तों…
अमेरिका समेत 6 खाड़ी देशों ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले—यह “खतरनाक बढ़ोतरी” और अंतरराष्ट्रीय नियमों…
शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…
This website uses cookies.