विदेश

ऋषि सुनक को झटका, हाउस ऑफ लॉर्ड्स से नहीं पास हो सका रवांडा विधेयक

लंदन। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का महत्वकांक्षी ‘रवांडा विधेयक’ फिर अटक गया। ब्रिटिश संसद के उच्च सदन हाउस ऑफ लॉर्ड्स में बुधवार को इस विधेयक पर मतदान हुआ मगर वह पारित नहीं हो सका। हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्यों ने विधेयक में संशोधन की मांग की है।
लंदन के प्रमुख समाचार पत्र ‘द टाइम्स और द संडे टाइम्स’ की एक्स हैंडल पोस्ट के अनुसार, इससे पहले भी हाउस ऑफ लॉर्ड्स में उड़ानों में देरी के मुद्दे पर सुनक की आलोचना हो चुकी है। अब रवांडा बिल पर उन्हें एक और झटका लगा है। उन्होंने सांसदों से इस विधेयक पर एकजुट होने का अनुरोध किया था। सरकार का कहना है कि रवांडा विधेयक का उद्देश्य ब्रिटेन में इंग्लिश चैनल से अवैध रूप से आने वाले शरणार्थियों को रोकना है। पिछले साल इंग्लिश चैनल से 29,437 लोग ब्रिटेन पहुंचे थे। इस बीच विपक्षी नेताओं के साथ सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी के कुछ नेताओं ने भी विधेयक में संशोधन करने का समर्थन किया है। रवांडा विधेयक के तहत ब्रिटेन की सरकार शरण लेने वाले लोगों को रवांडा भेजेगी। वहां से वे ब्रिटेन में शरण पाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। शरणार्थियों के लिए ब्रिटेन की सरकार ने रवांडा को साल 2023 के अंत में 24 करोड़ पाउंड का भुगतान किया था।

रवांडा विधेयक का ऐलान अप्रैल 2022 में बोरिस जॉनसन की सरकार के दौरान किया गया था। पिछले साल नवंबर में ब्रिटेन के सुप्रीम कोर्ट ने इस विधेयक पर कहा था कि ब्रिटेन में शरण मांगने वाले लोगों के लिए रवांडा सुरक्षित देश नहीं है। इसके बाद सुनक सरकार ने दिसंबर में ‘सेफ्टी ऑफ रवांडा विधेयक’ सदन में पेश किया। अगर यह विधेयक ब्रिटेन के उच्च सदन हाउस ऑफ लॉर्ड्स से पास हो गया होता तो सुप्रीम कोर्ट का फैसला बायपास हो जाता।
विपक्षी पार्टी लेबर पार्टी इस विधेयक के विरोध में है। उसने ऐलान किया है कि अगर विधेयक पारित भी हो जाता है तो इसे सत्ता में आने पर वापस लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन में अगले साल जनवरी में आम चुनाव होना है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

1947 का विभाजन और अखंड भारत की विचारधारा पर व्याख्यान आयोजित

1947 का विभाजन भारतीय इतिहास की पीड़ादायक घटना-डॉ. सप्रे पत्रकारिता के विद्यार्थियों को संतुलित दृष्टि…

17 hours ago

मार्च में ककड़ी की खेती से कम समय में ज्यादा मुनाफा, जानिए खेती का सही तरीका

किसानों के लिए कम समय में अधिक मुनाफा देने वाली फसलों में ककड़ी की खेती…

17 hours ago

नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला

क्या बिहार की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन की आहट है? क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के…

17 hours ago

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री सेवादारों से बोले- भक्तों से बदतमीजी बर्दाश्त नहीं

क्या बागेश्वर धाम की व्यवस्था में बड़े बदलाव होने वाले हैं? क्या पंडित धीरेंद्र कृष्ण…

17 hours ago

यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले, अब कर्मचारियों को हर साल बतानी होगी संपत्ति

क्या उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों पर अब सख्ती बढ़ने वाली है? क्या प्रॉपर्टी रजिस्ट्री…

17 hours ago

मीडिया के लिए प्रमाणिकता, निष्पक्षता और पारदर्शिता का दौर

रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…

2 days ago

This website uses cookies.