अमेरिका में बंदूक की गोली अब भी लोगों पर मौत बनकर बरस रही है। ताजा वारदात हाल्टोम सिटी के डलास फोर्ट वर्थ क्षेत्र में हुई है। पुलिस के मुताबिक एक बंदूकधारी ने एक घर में घुसकर दो लोगों को भून दिया। इस दौरान तीन पुलिस अधिकारियों सहित चार अन्य घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक खूनखराबा करने के बाद हमलावर ने खुद को भी गोली से उड़ा दिया। यह वारदात शनिवार शाम हुई। एक महिला को घर के अंदर गोली मारी गई, दूसरे व्यक्ति का रक्तरंजित शव घर के बाहर मिला। पुलिस को सूचना देने वाली महिला भी गोलीबारी में घायल हो गई। हमलावर के पास राइफल और एक हैंडगन थी।
उल्लेखनीय है कि इस साल अब तक अमेरिका में 302 सामूहिक गोलीबारी की वारदात हुई हैं।
24 मई को टेक्सास में सामूहिक गोलीबारी में 19 बच्चों सहित कई लोग मारे गए थे। अमेरिका में मौत बरसाती बंदूकों का सिलसिला पुराना है। पार्कलैंड (फ्लोरिडा) में 2018 मार्जोरी स्टोनमैन डगलस हाई स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग में 17 लोग मारे गए थे।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.