मनोरंजन

विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ की शूटिंग शुरू

मेघना गुलजार की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘सैम बहादुर’ काफी समय से चर्चा में है। यह फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक है। फिल्म में विक्की कौशल, सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख लीड रोल में नजर आएंगे। काफी समय से चर्चा में बनी हुई इस फिल्म की शूटिंग सोमवार से शुरू कर दी गई है।

फिल्म में विक्की टायटल रोल यानी सैम बहादुर का किरदार निभा रहे हैं। जबकि सान्या मल्होत्रा फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पत्नी सिल्लू मानेकशा का किरदार निभाएंगी । वहीं फातिमा सना शेख भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। सान्या और फातिमा दोनों ही इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

यह पहला मौका है जब विक्की कौशल इन दोनों अभिनेत्रियों के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित इस बायोपिक की घोषणा साल 2019 में हुई थी । इसका निर्माण रॉनी स्क्रूवाला द्वारा किया जा रहा है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इन्तजार है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

16 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

17 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

19 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

20 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.