धर्म

शारदीय नवरात्रि से पहले इन चीजों को दिखाएं बाहर का रास्ता, होगी मां दुर्गा की कृपा

पितृपक्ष खत्म होते ही शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो जाती है. 2 अक्टूबर को श्राद्ध समाप्त होंगे और गुरुवार 3 अक्टूबर 2024 से शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाएगी. नव दिवसीय नवरात्रि में माता रानी के अलग-अलग नौ रूपों की पूजा का महत्व है. नवरात्रि के बाद दसवें दिन दशहरा मनाया जाता है। शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों तक माता रानी अपने नौ रूपों में पृथ्वी पर ही वास करती हैं। ऐसी मान्यता है कि इन नौ दिनों में मां दुर्गा की पूजा कर उन्हें शीघ्र प्रसन्न कर सकते हैं। मां दुर्गा की पूजा से व्यक्ति के सभी रोग, दोष आदि मिट जाते हैं और सुखों की प्राप्ति होती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि नवरात्रि शुरू होने से पहले घर पूरी तरह से शुद्ध, पवित्र और सकारात्मक हो. इसलिए शारदीय नवरात्रि से पहले ऐसी चीजों को घर से बाहर फेंक दें, जिससे नकारात्मक ऊर्जा तेजी से बढ़ती है।

घर की साफ-सफाई है जरूरी

नवरात्रि में पवित्रता बहुत जरूरी है. इसलिए नवरात्रि शुरू होने से पहले घर की अच्छी तरह से साफ-सफाई कर लें. क्योंकि मां दुर्गा ऐसे घर पर वास करती हैं जहां स्वच्छता का ध्यान रख जाता हो। खासकर मांस-मदिरा और प्याज, लहसुन जैसी तामसिक चीजें हटा दें. इन चीजों के घर पर रहते यदि आप मां दुर्गा की पूजा करेंगे तो इससे माता रानी नाराज हो जाएंगी।

टूटी-फूटी चीजें हटायें

घर पर जो भी टूटे-फूटे बर्तन, टूटी मूर्तियां, फटे-पुराने कपड़े या बेकार जूते चप्पल हों तो उन्हें भी शारदीय नवरात्रि से पहले ही बाहर फेंक दें. इन चीजों से घर पर तेजी से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। कई लोग माचिस जालकर इसकी तिल्लियों को एक जगह पर जमा करते जाते हैं. अगर आपके घर पर भी जली हुई माचिस की तिल्लियां हों तो इन्हें शारदीय नवरात्रि से पहले जरूर हटा लें. साथ ही जली हुई रूई की बाती, धूप या अगरबत्तियों के टुकड़ों को भी हटा देना चाहिए।

व्रती न करें ये काम

  • नवरात्र में व्रतियो को देर से सोकर नही उठना चाहिए बल्कि इस दौरान उन्हे जल्दी उठकर पवित्र स्नान करना चाहिए।
  • नौ दिनों के व्रत के दौरान भक्तों को शराब, तंबाकू और मांसाहारी भोजन के सेवन से बचना चाहिए।
  • इस दौरान घर के लोगों को भी तामसिक चीजों से परहेज करना चाहिए।
  • नवरात्र व्रत के दौरान नाखून काटने, बाल कटवाने या दाढ़ी काटने से बचना चाहिए।

महानवमी पर पर ऐसे करें पूजा

बता दें कि जिन लोगों ने 9 दिन तक व्रत रखें हैं वह चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा कर हवन करें. साथ ही कलश स्थापना के दिन जो ज्वारे बोए थे, उन्हें नदी में प्रवाहित करें. हवन और ज्वारे विसर्जन के बाद ही अन्न ग्रहण करें, नहीं तो नौ दिन की पूजा निष्फल हो सकती है।

नवरात्रि का व्रत पारण कन्या पूजन के बाद ही करना अधिक शुभ माना जाता है. जिस दिन व्रत खोलना है उस दिन 9 कन्याओं का पूजन करें, उन्हें हलवा, पूड़ी, खीर, चने का भोजन कराएं और दक्षिणा देने के बाद ही व्रत खोलें. शास्त्रों के अनुसार व्रत के पारण में सात्विक भोजन ही करें. माता के प्रसाद के लिए जो भोग बनाया है उसे ग्रहण करके ही व्रत खोलें. तभी आपका व्रत पूरा होगा और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी. जो लोग सभी नियमों का पालन करते हैं उन्हें अक्षय फलों की प्राप्ति होती है. साथ ही मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

7 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

7 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

10 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

10 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

11 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.