फीचर्ड

अं​तरिक्ष से धरती पर सकुशल वापस लौटे शुभांशु, बढ़ाया देश का मान

  • शुभांशु शुक्ला व तीन अन्य की 18 दिन बाद हो गई वापसी
  • भारत बन गया दूसरा अंतरिक्ष यात्री भेजने वाला देश
  • एक्सिओम-4 मिशन में शामिल हुए शुभांशु शुक्ला

एक्सिओम-4 मिशन में शामिल अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य की 18 दिन के प्रवास के बाद 22.5 घंटे की यात्रा करके मंगलवार को निश्चित समय पर धरती पर सकुशल वापसी देश के लिए गर्व की बात है। नासा और इसरो के सहयोग से हुए एक्सिओम-4 मिशन में शामिल हुए शुक्ला को अंतरिक्ष में जाने का जो अवसर मिला उसने न सिर्फ उनके व्यक्तिगत जीवन को बदलकर रख दिया बल्कि राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में दूसरा अंतरिक्ष यात्री भेजने वाला देश भारत भी बन गया।

उनका पूरा अभियान 20 दिन का था। तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ शुभांशु मंगलवार को धरती पर वापस लौटे। करीब 23 घंटे के सफर के बाद ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की मंगलवार, 15 जुलाई को भारतीय समय के मुताबिक दोपहर तीन बजे कैलिफोर्निया के समुद्र में उतरा।

चारों अंतरिक्ष यात्री एक दिन पहले सोमवार की शाम करीब पौने पांच बजे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी के लिए रवाना हुए थे। ये सभी अंतरिक्ष यात्री 26 जून को भारतीय समय के मुताबिक शाम चार बजे आईएसएस पर पहुंचे थे। एक्सिओम मिशन चार के तहत 25 जून को दोपहर करीब 12 बजे स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से जुड़े ड्रैगन कैप्सूल में इन अंतरिक्ष यात्रियों ने कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी थी। उनकी वापसी की यात्रा शुरू होने के बाद लखनऊ में उनके माता पिता के साथ देश भर के लोग बेसब्री से उनकी सकुशल वापसी का इंतजार कर रहे थे।

शुभांशु की सकुशल वापसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का उनकी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा से पृथ्वी पर वापसी पर स्वागत करता हूं। शुभांशु ने अपने समर्पण, साहस से अरबों सपनों को प्रेरित किया है। यह हमारे अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन, गगनयान की दिशा में एक और मील का पत्थर है’। गौरतलब है कि शुभांशु के आईएसएस पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे वीडियो कॉन्फ्रेंस पर बात भी की थी।

बहरहाल, शुभांशु 17 अगस्त तक भारत लौट सकते हैं। अंतरिक्ष यात्रियों को लैंडिंग के बाद आमतौर पर मेडिकल जांच और पुनर्वास के लिए सात दिन लगते हैं, ताकि वे पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण में फिर से ढल सकें। इसके बाद ही शुभांशु भारत लौटेंगे। 18 दिन तक आईएसएस पर रहने के दौरान शुभांशु ने 60 से ज्यादा वैज्ञानिक प्रयोगों में हिस्सा लिया। इनमें भारत के सात प्रयोग शामिल थे। उन्होंने मेथी और मूंग के बीजों को अंतरिक्ष में उगाया। स्पेस माइक्रोएल्गी प्रयोग में भी हिस्सा लिया। अंतरिक्ष में हड्डियों की सेहत पर भी प्रयोग किए।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

9 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

9 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

12 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

12 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

12 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.