देश

रक्षा मंत्री के आगमन से सीतामढ़ी की धरती पुण्य हुई- आशुतोष

शिवहर। सीतामढ़ी में भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी में आने से सीतामढ़ी की धरती पुण्य हो गई। रक्षा मंत्री ने आगामी लोकसभा चुनाव पर भाजपा कार्यकर्ताओं को अपना गुरू मंत्र दिया। जिससे भाजपा कार्यकर्ता मंत्रमुग्ध हो गए। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पार्टी के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष सह युवा उद्यमी आशुतोष शंकर सिंह ने कही। आशुतोष ने रक्षा मंत्री को मां जानकी का उद्भव चिन्ह भेंटकर कर उनको सीतामढ़ी आगमन को लेकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री का सीतामढ़ी आने का मुख्य उद्देश्य मां जानकी का दर्शन करने गए साथ-साथ लोकसभा चुनाव का शंखनाद करना था‌। उन्होंने बुधवार को सीतामढ़ी में लोकसभा का शंखनाद कर चुके हैं। इधर, रक्षा मंत्री ने आयोजित बुद्धिजीवी संवाद के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जो दस साल के कार्यकाल में काम किए गए हैं,जो अति सराहनीय एवं ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी द्वारा महिलाओं एवं युवाओं के लिए जो कार्य किए हैं बेहद ही प्रसंसनीय है। मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक़ कानून लाकर एक इतिहास रचे हैं। 370 धारा को हटाकर एतिहासिक कार्य किए। जो आज तक किसी भी सरकार के द्वारा नहीं किया गया।गरीबों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं लिए है। जो सीधे गरीबों को लाभ मिल रहा है। मोदी के शासनकाल में आज भारत विश्वगुरू के रूप में है। मोदी जी देश के लिए वरदान साबित हुए हैं। उन्होंने ने जनता से मोदी जी में विश्वास जताते हुए पुनः देश में मोदी सरकार लाने की अपील की। आशुतोष ने बताया कि रक्षा मंत्री ने लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न प्रकार की तैयारियां करने को कहा। जिससे सीतामढ़ी लोकसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार अपार बहुमत से चुनाव जीतेंगे। कहा कि रक्षा मंत्री ने केंद्र में फिर से मोदी की सरकार बनने का ऐलान किया। वहीं भाजपा कार्यकर्ता को सच्चे लगन,ईमानदारी,झुझारू बनकर चुनाव को लेकर अभियान चलाने को कहा। आशुतोष ने कहा कि आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि केंद्र में हमारे सर्वोसर्वा मोदी जी का ही सरकार बनने जा रहा है। चुनाव तो एक फॉर्मूला है, बल्कि जनता ने ठान लिया है फिर से एक बार मोदी सरकार। आशुतोष ने कहा कि रक्षा मंत्री ने कह दिया कि मां जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम के तलाब में कमल का ही फूल खिलेगा। सीतामढ़ी सीट पर भाजपा का ही उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा। मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह भाजपा वरिष्ठ नेता मंगल पांडे, प्रदेश महामंत्री शिवेश राम, क्षेत्रीय प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह,सह क्षेत्रीय प्रभारी आशुतोष, जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता,जिला प्रभारी अरूण कुशवाहा, लोकसभा प्रभारी विवेक कुमार सहित जिले के प्रबुद्ध कार्यकर्ता उपस्थित थे।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

9 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

10 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

10 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.