दिल्ली में बारिश से बिगड़े हालात, सड़कें पानी में डूबीं
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर में भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। बुधवार को हुई तेज बारिश से दिल्ली की कई सड़कें डूब गईं। महानगर के कई निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को जरूरी सामान लेकर वहां से निकलना पड़ा है। एनसीआर के गाजियाबाद में तो एक मंजिल तक के मकान डूब गए। गुरुग्राम में लगातार दूसरे दिन स्थिति बिगड़ी रही। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर साढ़े तीन सौ से ज्यादा उड़ानें बारिश की वजह से प्रभावित हुईं।
दिल्ली के साथ साथ समूचे उत्तर भारत में बारिश की वजह से हालात खराब हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सहित पूरे उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में बुधवार को तेज बारिश हुई। कई दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण इन राज्यों में नदियां उफान पर है। बाढ़ के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन राज्यों के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे में तेज बारिश होने की आशंका है।
दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों में सुबह की बारिश के बाद पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ज्यादा 207 मीटर तक पहुंच गया। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर साढ़े तीन सौ से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई हैं। दिल्ली के निचले इलाकों में खास कर यमुना बाजार, ओल्ड उस्मानपुर, ओल्ड गढ़ी मेंडू, तिब्बती बाजार, मोनेस्ट्री मार्केट में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है। बारिश के कारण इन इलाकों में बुधवार को सभी स्कूल बंद रखे गए।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 12 हजार से ज्यादा लोग घर छोड़ कर सुरक्षित जगहों पर गए हैं। उधर एनसीआर के गाजियाबाद में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। कारें आधी डूब गईं। बताया जा रहा है कि सात गांव बाढ़ की चपेट में हैं। कई जगह एक मंजिल तक घर डूब गए हैं। एनसीआर के नोएडा में बुधवार दोपहर अंधेरा छा गया और बाद में लगातार दो घंटे तेज बारिश हुई। नोएडा में यमुना का जलस्तर बढ़ने से करीब एक हजार फार्महाउस में पानी भर गया। वहां से लोगों को निकाला गया।
राजधानी दिल्ली और एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश के मथुरा में बाढ़ से सैकड़ों परिवार प्रभावित हैं। आगरा में यमुना का पानी ताजमहल की चारदिवारी तक पहुंच गया है। शहर के कई घाट और पानी में डूब गए। उधर पंजाब में बुधवार को भी लगातार चौथे दिन तेज बारिश जारी रही। राज्य के 23 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। राज्य के सभी स्कूल और कॉलेज सात सितंबर तक बंद करने का फैसला किया गया है। हरियाणा में झज्जर, हिसार, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और पंचकूला के कई हिस्सों में घरों में पानी घुस गया है। बाढ़ और बारिश की वजह से सैकड़ों स्कूल बंद किए गए हैं। उधर हिमाचल प्रदेश में बारिश और बाढ़ के कारण सैकड़ों सड़कें बंद हैं। पिछले 24 घंटे में कई मकान गिरे हैं और भूस्खलन से मौत भी हुई है। बुधवार की सुबह कुल्लू में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई। इससे पहले मंगलवार की शाम को मंडी के सुंदरनगर में दो घरों पर पहाड़ टूट कर गया। इस हादसे में मरने वालों की संख्या सात हो गई है।
स्वतंत्र पत्रकारिता आपके साहस और सहयोग से ही ज़िंदा रह सकती है 🖋️
क्या आपने कभी सोचा है कि अगर निष्पक्ष पत्रकारिता की आवाज़ ख़ामोश हो गई तो सच कौन बताएगा? आज सच बोलना एक जोखिम है, सच दिखाना एक संघर्ष है… लेकिन यह संघर्ष अकेले हमारा नहीं, यह आप जैसे जागरूक नागरिकों की साझा ज़िम्मेदारी है।
स्वतंत्र पत्रकारिता कोई व्यवसाय नहीं, यह जनता की रक्षा का अंतिम किला है। और इस किले को मज़बूत करने के लिए हमें आपकी आवश्यकता है।
आपका हर योगदान:
✅ दबे-कुचले की आवाज़ बनेगा
✅ भ्रष्टाचार के खिलाफ सबूत जुटाने में मदद करेगा
✅ आम लोगों के हक़ के लिए लड़ाई को ताकत देगा
✅ उन पत्रकारों का सहारा बनेगा जो बिना किसी दबाव के सिर्फ़ सच बोलना चाहते हैं
🌟 आज ही संकल्प लें:
“मैं सत्य के इस दीप को बुझने नहीं दूंगा।” आपका सहयोग केवल राशि नहीं, विश्वास और साहस का प्रतीक होगा।
👉 जहां डर खत्म होता है, वहीं से स्वतंत्र पत्रकारिता शुरू होती है… और आपकी सहायता वह पहली रोशनी बन सकती है।
🙏 दान करें — ताकि कल जब आपके बच्चों से पूछा जाए कि “सच किसने बचाया?” तो आप गर्व से कह सकें — “मैंने।”
आप हमारी मेहनत और पत्रकारिता को ऑनलाइन दान के माध्यम से भी सहयोग कर सकते हैं।
हर योगदान—चाहे छोटा हो या बड़ा—महत्वपूर्ण है।
आपका सहयोग हमारी स्वतंत्रता और निष्पक्षता को मजबूत बनाता है। ✨
आइए मिलकर पत्रकारिता को जनता की सच्ची आवाज़ बनाएं! 💪
Send Your News to WhatsApp number 9808899381
Email: eradioindia@gmail.com, info@eradioindia.com
अगर आपके व्यवसाय, कम्पनी या #प्रोडक्ट की ब्राडिंग व #प्रमोशन अनुभवी टीम की देखरेख में #वीडियो, आर्टिकल व शानदार ग्राफिक्स द्वारा किया जाये तो आपको अपने लिये ग्राहक मिलेगें साथ ही आपके ब्रांड की लोगों के बीच में चर्चा होनी शुरू हो जायेगी।
साथियों, वीडियो और #आर्टिकल के माध्यम से अपने व्यापार को Eradio India के विज्ञापन पैकेज के साथ बढ़ायें। हम आपके लिये 24X7 काम करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया को हैंडल करना हो या फिर आपके प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचाना, यह सब काम हमारी #एक्सपर्ट_टीम आपके लिये करेगी।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.