मेरठ

जहरीले पदार्थ के सेवन से छह गोवंशों की मौत

हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी के प्राचीन बूढ़ी गंगा किनारे बनी निजी गोशाला में जहर मिला चारा खाने से आधा दर्जन गोवंश की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। जबकि दर्जनों गोवंशों की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले की सूचना पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। मेरठ के प्रमुख समाजसेवी मित्रसेन प्रजापति की कर्ण मंदिर के समीप बूढ़ी गंगा किनारे पांडव विघ्नहर गोशाला मौजूद है। जो पिछले दो वर्ष से संचालित हो रही है।

गोशाला में दो दर्जन से अधिक गोवंश मौजूद है। मंगलवार शाम जैसे ही गोवंशों ने चारा खाया तो चारा खाते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। जहां देखते ही देखते आधा दर्जन गोवंशों की तड़प-तड़प कर मौके पर ही मौत हो गई। जब मामले की सूचना चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही राजकीय पशु चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक गिल टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

परंतु तब तक आधा दर्जन गोवंशों की मौत हो चुकी थी। पशु चिकित्सकों के प्रयास से दो गायों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इस मामले में गोशाला के प्रबंधक मित्रसेन प्रजापति ने बताया कि किसी ने उनकी गायों के चारे में जहर मिलाया है। जिससे उनकी गायों की मौत हो गई। वहीं, गायों की मौत की खबर सुनते ही गोप्रेमियों में आक्रोश फैल गया।

मामले में राजकीय पशु चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक गिल ने बताया कि गोशाला में मौजूद छह गोवंशों की मौत फूड प्वाइंजिग के कारण हुई है। इस मामले में पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। बाकी दो गोवंशों की स्थिति खराब थी। जिन्हें सुरक्षित बचा लिया गया है। बाकी गोवंश अभी ठीक है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

13 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

14 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

16 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

17 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

17 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.