देश

ठाणे पुल हादसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत

मुंबई। ठाणे जिले के सरलांबे गांव में मुंबई-नागपुर समृद्धि हाईवे के निर्माण कार्य के दौरान गर्डर लॉन्चर मशीन गिर जाने की घटना में मंगलवार शाम तक 20 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में मलबे में दबे 3 शव आज शाम तक निकाले गए हैं। सभी शवों को शाहपुर जिला अस्पताल में भेज दिया गया है। यहां मलबे में अब भी कुछ मजदूरों के दबे होने की आशंका है। मौके पर एनडीआरएफ और टीडीआरएफ की टीमें मलबे से मजदूरों ढूंढने में लगी हैं।

एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट सारंग कुर्वे ने बताया कि “हमें घटना की जानकारी रात लगभग 1.30 बजे मिली और हमारी पहली टीम ने सुबह 5.30 बजे के आसपास बचाव अभियान शुरू किया। हमारा खोज और बचाव अभियान अब भी जारी है। खोजी कुत्तों का भी इस्तेमाल किया गया है।”

सारंग कुर्वे ने बताया कि घटनास्थल से आज दोपहर तक 17 लोगों के शव निकाले गए थे। दोपहर से लेकर अब तक 3 और लोगों के शव निकाले गये। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

दरअसल ठाणे के सरलांबे गांव के पास मुंबई-नागपुर समृद्धि हाईवे के तिसरे चरण का काम चल रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटनास्थल पर मलबे से लोगों को ढूंढने का काम खोजी कुत्तों के सहयोग से किया जा रहा है। इस घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रत्येक पांच लाख रुपये आर्थिक मदद करने की घोषणा की है। साथ ही मुख्यमंत्री इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच के भी आदेश दिए हैं।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

4 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

4 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

7 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

7 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

7 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.