देश

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर अब तक विभिन्न धाराओं में 309 एफआईआर दर्ज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश भर में लागू आदर्श आचार संहिता को सुनिश्चित कराने के लिये सार्वजनिक व निजी स्थानों से अब तक कुल 56,02,286 प्रचार-प्रसार सामग्री हटायी गयी है, जिसमें से सार्वजनिक स्थानों से 41,86,876 व निजी स्थानों से 14,15,410 प्रचार-प्रसार सामग्री हटायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि अब तक सार्वजनिक स्थानों से वाल राइटिंग के 3,04,127 पोस्टर के 18,94,069 बैनर के 13,17,449 व 6,71,231 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी है। इसी प्रकार निजी स्थलों से वाल राइटिंग के 1,39,177 पोस्टर के 6,30,146 बैनर के 3,98,370 व 2,47,717 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, समावेशी व कोविड सुरक्षित मतदान कराने के लिए प्रदेश में आदर्श आचार संहिता को प्रभावी रूप से लागू किया गया है। इस परिप्रेक्ष्य में पुलिस, आयकर, आबकारी, नारकोटिक्स व अन्य विभागों द्वारा कार्यवाही की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा अब तक 7,10,508 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराये गये। अब तक 329 लाइसेन्स जब्त किये गये व 937 लाइसेन्स को निरस्त किया गया है। इसी प्रकार सी0आर0पी0सी0 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुये 24,42,550 लोगों को पाबन्द किया गया हैं। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में अब तक विभिन्न धाराओं में 309 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी है, जिसमें से आज विभिन्न धाराओं में 25 एफआईआर दर्ज की गयी। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग द्वारा अब तक 5357 शस्त्र, 5587 कारतूस, 214 विस्फोटक व 132 बम बरामद किये गये।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आबकारी व पुलिस विभाग द्वारा अब तक 11.54 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की 5,58,462 लीटर मदिरा जब्त की गयी हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग व आयकर विभाग की कार्रवाई में अब तक लगभग 11.39 करोड़ रूपये का कैश बरामद किया गया है, जिसमें से 82 लाख रुपये का कैश आज बरामद किया गया है। इसी प्रकार नारकोटिक्स व पुलिस विभाग द्वारा अब तक 23.18 करोड़ रूपये मूल्य का 6705.523 कि0ग्रा0 ड्रग्स जब्त किया गया है, जिसमें से 99 लाख रुपये से अधिक मूल्य का 415 किग्रा0 ड्रग्स आज जब्त किया गया। साथ ही पुलिस विभाग द्वारा अब तक 69.66 लाख रुपये मूल्य की 42.922 किग्रा की बहुमूल्य धातुएं बरामद की गयी हैं।

Shivani Mangwani

Shivani Mangwani is working as content writer and anchor of eradioindia. She is two year experienced and working for digital journalism.

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

15 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

15 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

15 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.