तो ये बन सकते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के अगले कप्तान
स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह में अच्छा कप्तान बनने के सभी गुण मौजूद हैं और भारत को रोहित शर्मा के इस पद से हटने के बाद उन्हें कप्तानी के दीर्घकालिक विकल्प के रूप में देखना चाहिए. बुमराह ने रोहित की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपने नेतृत्व कौशल का अच्छा नमूना पेश किया था और भारत को बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
पुजारा ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि वह दीर्घकालिक कप्तानी का व्यवहारिक विकल्प हैं. भारत जब घरेलू धरती पर सीरीज में करारी हार झेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट मैच खेल रहा था तब इन मुश्किल परिस्थितियों में उन्होंने अपने नेतृत्व कौशल की शानदार बानगी पेश की। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि उनमें टीम का नेतृत्व करने की क्षमता है और वह एक टीम मैन हैं. आप उन्हें देखिए, वह कभी भी केवल अपने बारे में बात नहीं करते, वह टीम और अन्य खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.