मेरठ। कंकरखेड़ा में एसओजी व थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार रात 51 किलो गांजे के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से हजारों रुपए की नगदी की पकड़ी। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार भी बरामद की। पुलिस ने गिरफ्तार कर सभी आरोपियों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सीओ दौराला शुचिता सिंह ने बताया कि एसओजी व थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक कार सवार पांच युवक दिल्ली से गांजे की खेप लेकर हरियाणा की तरफ जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी शुरू कर दी थी। इसी बीच पुलिस ने लखवाया गांव के सामने मेरठ की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की अर्टिगा कार को रुकने का इशारा किया। लेकिन पुलिस को देखकर चालक कार लेकर मौके से भागने लगा। पुलिस ने पीछाकर कार को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को कार के अंदर से 51 किलो गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए गंजे की कीमत बाजार में लगभग पांच लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।
अमेरिका समेत 6 खाड़ी देशों ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले—यह “खतरनाक बढ़ोतरी” और अंतरराष्ट्रीय नियमों…
शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…
वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…
सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…
₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…
सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…
This website uses cookies.