News

बुलंदशहर में सिपाही ने पंखे से लटककर खुदकुशी की

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मंगलवार को एक पुलिस कांस्टेबल ने होटल में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने दावा किया कि एक महिला उसे ‘मानसिक रूप से प्रताड़ित’ कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोष कुमार ने कहा कि सुनील कुमार खुर्जा देहात थाने में मुंशी के पद पर तैनात थे । उन्होंने कहा कि होटल कोतवाली देहात थानांतर्गत आता है।

एसएसपी ने कहा कि कुमार ने पांच पन्नों के अपने सुसाइड नोट में ‘अवैध संबंध‘ को लेकर एक महिला द्वारा ‘मानसिक रूप से प्रताड़ित’ किये जाने का बात कही है। कुमार की शादी हो चुकी है और उनके दो बच्चे भी हैं।

हालांकि एसएसपी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि कांस्टेबल का उस महिला से संबंध था या फिर किसी और के साथ। एसएसपी ने कहा कि कांस्टेबल के परिवार में पांच वर्षीय बेटी और एक साल का बेटा है और परिवार उनके साथ पुलिस लेन में रह रहा था। उन्होंने कहा कि कांस्टेबल अच्छे से परिवार के साथ रह रहा था। एसएसपी ने कहा कि सुसाइड नोट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Siken Shekhar

अपने बारे में लिखना, वो भी एक बेबाक पत्रकार के लिए? ईमानदारी की सबसे बड़े इम्तिहान से गुजरने जैसी स्थिति को बतलाता है। शुरू से आज तक इम्तिहान से डरता आया हूँ। विद्यालय में कब कैसे इम्तिहान आ जाता था समझ नहीं आता था। इम्तिहान में कभी भी दिल नहीं करता था बैठने को। विद्यालय के इम्तिहान में विषय से सवाल होते थे, शिक्षक जब कॉपी की जांच करते थे तो उन्हें सवाल का जवाब बेहतर पता होता था। परिचय के इस इम्तिहान में सवाल मेरी अंदरूनी इच्छा, नजरिया, मेरी ईमानदारी, मेरा विश्वास, सोच और समझ पर है। और इन सारे पहलुओं पर जवाब आपको भी बेहतर मालूम है।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

3 minutes ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

23 minutes ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

30 minutes ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.