गोंडा,वर्दी को शर्मसार करने वाली घटना यूपी के गोंडा से सामने आई है। यहां के देहात कोतवाली क्षेत्र के दर्जी कुआं पुलिस चौकी पर दो पुलिसकर्मियों का आपस में ही लड़ते वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों के बीच जमकर लात-घूंस चलते दिखाई दे रहे हैं। बताया जाता है कि मामूली कहासुनी के बाद बात मारपीट तक पहुंच गई।
पुलिस चौकी के सामने ही काफी देर तक दोनों सिपाही लड़ते रहे। इस दौरान गाली गलौज भी होती रही। जिस दौरान दोनों में भिड़ंत हुई अन्य पुलिस वाले भी मौजूद थे। कुछ पुलिस वाले वर्दी तो कुछ बिना वर्दी में थे। अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन सिपाही नहीं रुके और आपस में लड़ते रहे।
इसी दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो भी बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा तो गोंडा पुलिस के अफसर भी हैरान रह गए। गोंडा एसपी ने भी संज्ञान लिया और दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। बताया जाता है कि वायरल वीडियो 3 महीने पुराना है। वीडियो की जांच के बाद अन्य विभागीय करर्रवाई की बात कही जा रही है।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.