देश

दामाद ने दिया स्लो-प्वाइजन, सास-साली की मौत, पत्नी कोमा में

  • नई दिल्ली || ई-रेडियो इंडिया

राजधानी दिल्ली के इंद्रपुरी क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है संभवत यह पहली घटना है जिसमें एक व्यक्ति ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों की जान लेने के लिए स्लो प्वाइजन का इस्तेमाल किया है। मामले की जानकारी देते हुए पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने बताया घटना में प्रयुक्त थैलियम जहर का इस्तेमाल इसके धीरे असर करने के कारण पहले राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को समाप्त करने के लिए किया जाता था। आरोपी वरुण ने इस जहर की इस विशेषता के कारण ही इस का इस्तेमाल अपने ससुरालियों की जान लेने के लिए किया। 

इसके विषय में जानकारी उसने गूगल से प्राप्त की। और योजना बनाकर 31 जनवरी की रात आरोपी वरुण ने सभी लोगों के खाने के लिए मछली बनाई और उसमें स्लो प्वाइजन मिला दिया। सबको मछली खिलाने के बाद उसने स्वयं जबड़े में दर्द होने का बहाना बनाते हुए मछली नहीं खाई। मछली खाने के 3 दिन बाद स्लो प्वाइजन के असर के कारण उसकी साली प्रियंका शर्मा बीमार हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई।

आरोपी वरुण की पत्नी भी अपनी मां और बहन की मौत के बाद बीमार पड़ गई। गंगाराम अस्पताल में एमएलसी के दौरान उनके शरीर में थैलियम स्लो प्वाइजन की मौजूदगी पाई गई। आरोपी वरुण के ससुर को भी बाल झड़ने की शिकायत महसूस हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक पुलिस आयुक्त विजय सिंह के मार्गदर्शन में एवं इंद्रपुरी थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया पुलिस द्वारा मामले की गहन छानबीन की गई छानबीन के दौरान पुलिस को चौंकाने वाली जानकारियां प्राप्त हुई।

पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस को इस परिवार के दामाद वरुण की भूमिका संदिग्ध नजर आई। आरोपी ने पुलिस को बताया की उसकी और दिव्या की शादी 12 साल पहले हुई थी परंतु बच्चा नहीं होने के कारण उसके ससुराल वाले उसको लगातार ताने देते थे जिसकी वजह से वह बहुत परेशान रहने लगा था। प्राकृतिक रूप से गर्भधारण ना करने के कारण 4 वर्ष पूर्व वरुण और उसकी पत्नी को आईवीएफ प्रक्रिया द्वारा जुड़वा बच्चे हुए थे। 

लेकिन पिछले वर्ष दिव्या ने प्राकृतिक रूप से गर्भधारण किया। लेकिन गर्भधारण के दौरान जोखिम होने के कारण उसे चिकित्सकों की सलाह पर गर्भपात कराना पड़ा। गर्भपात की इस घटना के बाद आरोपी वरुण का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उसने दिव्या और उसके परिवार को खत्म करने की योजना बनाई और उस योजना के तहत स्लो पाइजन खिलाकर सबको मारने का प्लान बनाया परंतु वह अपनी योजना में कामयाब ना हो सका। 

22 दिनों तक कोमा में रहने के बाद चिकित्सकों की सलाह पर दिव्या का थैलियम टेस्ट किया गया तो सारी घटना का रहस्योद्घाटन हुआ। हालांकि आरोपी वरुण ने यह भी कहा कि उसने स्वयं भी स्लो पाइजन खाया था लेकिन टेस्ट के दौरान उसके शरीर में स्लो पाइजन नहीं पाया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

2 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

3 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

3 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.